घर से लाखों के जेवरात चोरी: देर रात तीन घरों में घुसे थे चोर, एक घर में हुई चोरी, दो घरों मे रहे असफल, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

0
107

संवाददाता

कानपुर घाटमपुर: परास गांव में देर रात तीन घरों में घुसे चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सुबह जब परिजन जागे तो चोरी की घटना की जानकारी हुई, सूचना पर पहुंची घाटमपुर पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने पड़ोसियो से घटना की जानकारी जुटाई है, पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।
घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के परास गांव निवासी शिववरण कुशवाहा ने बताया कि घर पर देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोला और घर के बने कमरे की दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने घर के अंदर कमरे में रखे तीन माला, दो जोड़ी पायल, दो जोड़ी कान के झाला समेत दस हजार रुपए नगद पार कर दिए है। जिसके बाद चोरों ने पड़ोस में रहने वाले जय सिंह के घर की दीवारा में सेंध लगाई तो उन्हे वहां से कमरे के अंदर भूसा मिला, जिसके बाद चोरों ने पड़ोस में रहने वाले शहीद के घर को निशाना बनाया पर लोगों ने आहत सुनकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर चोर मौके से भाग निकले। सुबह उठे परिजनो ने चोरी होने की सूचना फोन पर पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची घाटमपुर पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करते हुए पड़ोसियों से जानकारी जुटाई है। घाटमपुर थाना के अतिरिक्त प्रभारी मो. खुर्शीद अहमद ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले पर्दाफाश किया जाएगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here