धनतेरस 2023* की जिसने राशिफल- ज्योतिषाचार्य नीरज शर्मा

0
99

हरिशंकर शर्मा
कानपुर (उत्तर प्रदेश)
दीपावली के 2 दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है| धनतेरस के दिन लोग सोने या चांदी के आभूषणों आदि की खरीदारी करते हैं| इस दिन आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है| हालांकि, लोग धनतेरस के दिन वाहन और अन्य सामानों की भी खरीदारी करते हैं| धनतेरस पर खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त भी निर्धारित होता है और मुहूर्त के दौरान खरीदारी करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है| आप अपनी राशि के मुताबिक भी सामान की खरीदारी कर सकते हैं| ऐसा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है|

*धनतेरस पर राशि के अनुसार खरीदारी*

इस साल धनतेरस 10 नवंबर 2023 को है| इस दिन लोग जमकर खरीदारी करने की योजना बना चुके हैं| बाजार में भी तरह-तरह के आकर्षक सामान और बेहतरीन डिजाइन वाले आभूषण तैयार किए जाते हैं| आइए जानते हैं इस धनतेरस आप अपनी राशि के मुताबिक कौन से सामान खरीद सकते हैं और कैसा सामान खरीदना आपके लिए अच्छा रहेगा|

*मेष राशि*

मेष राशि वालों के लिए धनतेरस के दिन चांदी का बर्तन खरीदना चाहिए| इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदारी भी अच्छी होती है| यदि कपड़े खरीदने की योजना बना रहे हैं तो लाल रंग का शर्ट जरूर खरीदें|

*वृषभ राशि*

चांदी या तांबे का बर्तन खरीदना शुभ होता है| इससे भाग्योन्नति होती है| घर के बुजुर्गों के लिए कपड़े खरीदना आपके लिए शुभ होगा| चांदी की लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा भी खरीद सकते हैं| साथ ही किसी को चांदी का उपहार भी दे सकते हैं|

*मिथुन राशि*

मिथुन राशि वालों को सोने के आभूषण या सोने का सिक्का खरीदना चाहिए| घर के लिए जरूरी वस्तु की भी खरीदारी की जा सकती है| मिथुन राशि के लोग घर में बरकत बनाए रखने के लिए किचन के आइटम जरूर खरीदें|

*कर्क राशि*

कर्क राशि वाले लोगों के के लिए चांदी या कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना अच्छा होता है| आप सफेद रंग की कोई वस्तु भी खरीद सकते हैं| आपके लिए चांदी का श्रीयंत्र खरीदना भी शुभ होगा|

*सिंह राशि*

सिंह राशि वालों के लिए तांबे का बर्तन खरीदना अच्छा रहता है| इस दिन आपको शेयर आदि में निवेश से बचने की जरुरत है| आप सोने के आभूण भी खरीद सकते हैं|

*कन्या राशि*

कन्या राशि के लोग इस दिन गोल्ड, सिल्वर आदि की खरीदारी कर सकते हैं| प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए भी दिन अच्छा है| हाथी दांत से बनी वस्तुएं भी आपके लिए शुभ साबित होंगी|

*तुला राशि*

तुला राशि वालों के लिए घर के लिए सजावट के सामान, सौंदर्य प्रसाधन से जुड़ी वस्तु आदि की खरीदारी अच्छी मानी जाती है| किचन के लिए भी सामान की खरीदारी कर सकते हैं| आप चमकीली चीज किसी को उपहार देने के लिए खरीद सकते हैं|

*वृश्चिक राशि*

आपको लोहे की वस्तु खरीदने से परहेज करना चाहिए| इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ ही सोने-चांदी के सामान, बर्तन आदि खरीदना भी अच्छा होता है| इस दौरान नया मोबाइल खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा|

*धनु राशि*

धनु राशि वालों के लिए भी सोने-चांदी आभूषण की खरीदारी अच्छी होती है| आप बर्तन के साथ ही प्रॉपर्टी की खरीदारी भी कर सकते हैं| पीले रंग की वस्तु उपहार देने के लिए आपको खरीदना चाहिए|

*मकर राशि*

मकर राशि वालों के लिए आभूषण, बर्तन आदि खरीदना अच्छा रहेगा| हालांकि आप इस दिन कोई भी वस्तु खरीदेंगे, तो वह फलप्रद ही रहेगी| आपको अपने लिए नीले रंग के कपड़े भी खरीदना चाहिए|

*कुंभ राशि*

धनतेरस के दिन अचल संपत्ति की खरीदारी से आपको परहेज करना चाहिए| हालांकि, ब्यूटी प्रोडक्ट्स आदि की खरीदारी लाभप्रद होगी| लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर वाला चांदी का सिक्का आपके लिए अच्छा रहेगा|

*मीन राशि*

मीन राशि वालों के लिए सोने और चांदी के सामानों के साथ ही लकड़ी के सामान की खरीदारी भी शुभ होती है| आप कपड़े भी खरीद सकते हैं| आप घर की सजावट के लिए पीले फूल भी खरीदें|

*धनतेरस मुहूर्त*
धनतेरस – शुक्रवार 10 नवंबर, 2023
धनतेरस पूजा मुहूर्त – 05.47 बजे से से 07.43 बजे तक
अवधि – 01 घंटा 56 मिनट

त्रयोदशी तिथि शुरू – 10 नवंबर को 12.35 बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त – 11 नवंबर को 1:57 बजे


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here