जब तक रामचरित मानस को राष्ट्र की घरोहर घोषित नहीं किया जाता,तब तक भगवान का नही होगा अवतरण:लाल सिंह तोमर

0
56

कानपुर ब्यूरो* लाल बंगला रामलीला कमेटी के तत्वावधान मे अघ्यक्ष विनोद मिश्रा के नेतृत्व मे 7 दिवसीय रामलीला का मंचन का आयोजन किया गया। आज पांचवा दिन लक्ष्मण व परशुराम संवाद,सीता राम विवाह, राम कलेवा का मंचन किया गया। हजारो लोगो ने लक्ष्मण व परशुराम संवाद का आनन्द लिया। आज निवर्तमान विघायक लाल सिंह तोमर ने भी भाग लिया। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि विनोद मिश्रा की टीम लगातार 17 वर्ष से रामलीला का मंचन करते आ रहे है। भगवान राम की लीला में भारतीय संस्कृतिक झलकती है। सत्य की सदैव ही विजय होती है। हम सभी को हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए तथा रामलीला को परिवार के साथ देखना चाहिए, जब तक राम चरित मानस राष्ट्र की घरोहर नही बनेगी तब तक राम का अवतरण नही होगा। लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पंडित रवींद्र शर्मा ने कहा कि भगवान राम की कृपा से यह चबूतरा बनकर तैयार हुआ है,17 वर्ष से विनोद मिश्रा की टीम रामलीला का सुंदर मंचन करते आ रहते है। वही इंडियन एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश सह संगठन मंत्री एवं पत्रकार विनय प्रकाश मिश्रा ने भी भाग लिया एवं उनको राम नाम का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रामलीला एवं धार्मिक आयोजनों से धार्मिक व आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होती है। और सभी नव युवाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और ऐसे आयोजनों में सहयोग करना चाहिए, जिससे हम सबके बच्चे संस्कारी एवं आज्ञाकारी होंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता व समाज सेवी राकेश ओझा , पंडित रवींद्र शर्मा, लेखा डीम के डायरेक्टर प्रदीप पाण्डेय, बाबी ज्वैलर्स के प्रोपराइटर जितेंद्र वर्मा, श्री कान्त चौघरी,जग महेंद्र अग्रवाल , रीता जितेंद्र बहादुर सिंह,इसमे प्रमुख रूप से विजय बहादुर शर्मा,श्री कान्त जायसवाल, श्री ओम द्विवेदी,कामता प्रसाद द्विवेदी,कमल सिंह यादव, मीडिया प्रभारी घर्मेन्द अवस्थी, इन्देश मिश्रा, दिलीप कुमार मिश्रा ब्यूरो चीफ,गीता शर्मा, ममता मिश्रा,सीता वर्मा,शिखा अग्रवाल,मीना सिंह यादव आदि लोग उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here