घाटमपुर में नारी शक्ति का विशाल सम्मेलन: जि.पं अ. स्वप्निल वरुण व घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने किया महिलाओं को संबोधित कर कहा,महिलाएं ही देश की आधार शिला!

0
96

 

संवाददाता
घाटमपुर कानपुर। में नारी शक्ति सम्मेलन का अयोजन किया गया। क्षेत्र से आई महिलाओं का विधायक सरोज कुरील और जिंप अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने माला पहनाकर स्वागत किया आसपास क्षेत्र से हजारों की संख्या में महिलाएं रहीं मौजूद!
घाटमपुर के जहानाबाद रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में सोमवार को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में महिलाओं की भारी संख्या पहुंची। मुख्य अतिथि कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने नारी शक्ति को देश के विकास की आधारशिला बताया। विधायक सरोज कुरील ने सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयासों के बारे में बताया कि सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बनाकर संसद में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया है। जिपं अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने भी महिला सशक्तिकरण के कई सफल उदाहरण देते हुए संबोधित किया। सम्मेलन में घाटमपुर, भीतरगांव और पतारा ब्लाक से पहुंची महिलाओं को सम्मानित किया गया। नीलिमा कटियार ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है देश और प्रदेश में नारियों का सम्मान बढ़ा है। चंद्रयान-3 की लांचिंग में शामिल टीम में भी महिलाओं की सशक्त भूमिका रही है। सम्मलेन प्रभारी विधायक सरोज कुरील ने बताया कि केंद्र व प्रदेश की सरकार महिलाओं, बेटियों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान जिलाध्यक्ष मीरा भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष गीता गुप्ता, जिला मंत्री रजनी कटियार, जिलाध्यक्ष दिनेश कुशवाहा, कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री महिला मोर्चा अंजली तिवारी व भाजपा संगठन की तमाम महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहीं। इसके साथ ही रुबी चौहान, मंजू सचान,अर्चना सोनकर व तन्मय तिवारी, टुनटुन पाण्डेय, ओमजी तिवारी सत्यम चौहान, दीपू दुबे, हसन वारसी,मनीष तिवारी, सचिन शुक्ला आदि मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here