शार्ट सर्किट से लगी आग गृहस्थी जलकर खाक

0
84

 

संवाददाता घाटमपुर कानपुर : सजेती थाना क्षेत्र गांव धरमंगदपुर के मजरा जल्ला निवासी अजय संखवार के घर के कमरे में रखे फ्रिजर की तार सर्किट से शुक्रवार देर रात लगभग 11 बजे आग लग गई सुलगती आग ने समूचे कमरे को चपेट में ले लिया मकान की छत न होने से कमरे में लगी बल्ली धू धू कर जलती हुई ऊंची लपटों देख अजय की पत्नी किशन कुमारी के शोर मचाने से एकत्रित होकर ग्रामीणों ने आस पास लगे हैंडपंप व पड़ोसियों के घर से पानी लेकर लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने गृहस्थी के सामान कपड़े सहित 12500 रूपये, फ्रिजर व सहायता समूह में मिले 50 मुर्गियां आग के हवाले हो गईं। घटना के गृह स्वामी अजय राजगीर मिस्त्री का काम करने बाहर गया था जब कि पत्नी 3 बच्चों के साथ घर के आंगन में सोई थी!

घाटमपुर एस डी एम रामानुज ने बताया कि लेखपाल से जांच करवाकर मुआवजा दिया जाएगा!


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here