हरिशंकर शर्मा
कानपुर। ईश्वर प्रेम आश्रम, केशव नगर,कानपुर शाखा की संचालिका संत प्रतिमा प्रेम जी के मार्गदर्शन में रजत जयंती समारोह का शुभारंभ संस्था की वयोवृद्ध महिला संत आशा जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। गणेश वंदना शगुन द्विवेदी एवम सरस्वती वंदना साध्या दुबे व शगुन द्विवेदी की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया। पंडित मनीष द्विवेदी द्वारा द्रुपद गायन में भजन की प्रस्तुति ने उपस्थित भक्तों को आनंदित व भावविभोर कर दिया।
संत समागम में सिद्धनाथ धाम के प्रमुख बाल योगी महंत अरुण पुरी जी, आश्रम के वरिष्ठ सन्त संत भक्ति प्रिया, रमा शास्त्री, कृष्ण प्रेम जी, राधा कृष्ण आदि को संत प्रतिमा प्रेम जी द्वारा माल्यार्पण व अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। मां काली जी की झांकी के साथ माता की चौकी ने उपस्थित सभी भक्ति भाव में झूमने में मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र अवस्थी ने किया। समारोह में प्रमुख रूप से राज कुमार शर्मा, रिचेश गुप्ता, पवन गुप्ता, कनिका प्रेम, स्वेता शर्मा,जया, नीलम मिश्रा,प्रीति पाण्डेय, शशि गुप्ता,निर्मला शर्मा,कमलेश पाण्डेय कांतम आदि उपस्थित रहे।