प्राइवेट एम्बुलेंस की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

0
53

संदीप प्रजापति

अमौली/फतेहपुर।
चाँदपुर थाना क्षेत्र के मदरी गांव के समीप तेज रफ्तार प्राइवेट एंबुलेंस चालक ने पैदल चल रही एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी जिससे उसकी उपचार के दौरान दर्द नाक मौत हो गई। घायल बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमौली पहुंचाया गया था। जहाँ जांच के बाद डॉक्टरो ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामबाई उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी मदरी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार,बुजुर्ग महिला रामबाई खेत का काम करने के लिए सुबह 7 बजे जा रही थी। तभी अचानक उसी दौरान तेज रप्तार एंबुलेंस ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रामबाई सड़क पर जा गिरी। मौका पाकर एंबुलेंस चालक एंबुलेंस लेकर मौके से भागने की कोशिश करने लगा। उसी दौरान घटना स्थल में मौजूद कुछ लोगो ने बाइक से पीछा कर एंबुलेंस चालक को पीछा कर पकड़ लिया। इसके बाद महिला को उपचार के लिए अमौली सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ जांच के बाद डॉक्टरो ने गंभीर चोटे आने का अनुमान लगाया और बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों सहित बेटा अमित यादव का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस अमौली चौकी इंचार्ज संदीप कुमार तिवारी मय फ़ोर्स सहित मौके में पहुँच कर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अमौली चौकी इंचार्ज संदीप तिवारी ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है उसी आधार पर एंबुलेंस व चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here