
संवाददाता
घाटमपुर कानपुर: साढ़ में बीते एक वर्ष पूर्व ट्रैक्टर ट्राली पलटने से कोरथा गांव के 26 लोगों की मौत हो गई थी। सरकार ने पीड़ित परिवार को आवास मुहैया कराने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद गांव में आवास बनकर लगभग तैयार हो चुके है। कोरथा गांव पहुंची टीम ने आवास का सर्वे किया है। आगामी 28 तारीख को कानपुर में मुख्यमंत्री मृतक के परिजनों को आवास की चाभी सौंपेंगे। आवास के साथ खेल का मैदान कैटल शेड भी बनाए गए है।
बीते वर्ष एक अक्टूबर साढ़ के कोरथा गांव के 19 परिवारों के 26 महिलाओं व बच्चों ने अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे खंती में पलटने से अपनी जान गवां दी थी। जिसके बाद मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं कोरथा गांव पहुंचे थे, और मृतक के परिजनो से मुलाकात कर उन्हें सरकार के द्वारा हर संभव मदद के साथ पक्का मकान देने का वादा किया था। कुछ दिन पहले ही यहां पर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। आवासों की रंगाई पुताई का काम लगभग पूरा हो चुका है, जिसके बाद रविवार को यहां पर पहुंची टीम ने मृतक के परिवारीजनों को दिए जाने वाले आवासो का सर्वे किया है। यहां पर पहुंची टीम ने आवासों का सर्वे ड्रोन कैमरे के जरिए किया है। ड्रोन कैमरे के जरिए अधिकारियों ने आवासों का नक्शा तैयार किया है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से पूछा की ड्रोन को उड़ाने से क्या होगा। जिसपर अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी स्वयं ड्रोन कैमरे द्वारा तैयार किए गए आवासों के नक्शे का अवलोकन करेंगे। जिसके बाद सभी को अवासो की चाभी देंगे। मौके पर सीडीओ सुधीर कुमार, डीपीआरओ कमल किशोर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। मृतक के परिजनो को रहने के लिए सरकार पक्का मकान सौंप रही है। यहां पर 19 परिवारों के रहने के लिए आवास योजना के तहत आवास तैयार किए गए है। आवास के साथ बच्चों को खेलने के लिए मैदान, मवेशी रखने के लिए कैटल शेड बनवाने के साथ रोशनी के लिए एलईडी लाइट लगाई गई है। आगामी 28 तारीख को मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ मृतक के परिजनो को कानपुर में आवास की चाभी सौंपेंगे।




