हरिशंकर शर्मा
कानपुर। गीता जयंती आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 1001 किलोमीटर की मानव श्रृंखला बनाने का निर्णय लिया गया। गत वर्ष 2 नवंबर 2022 को गीता जयंती आयोजन समिति द्वारा 151 किलोमीटर की मानव श्रृंखला बनाने का संकल्प लिया गया था। सभी के सामूहिक प्रयास से 251 किलोमीटर की मानव श्रृंखला बनाई गई थी। इस वर्ष 1001 किलोमीटर की शोभा यात्रा बनाने का निर्णय लिया गया है।
गीता जयंती आयोजन समिति की बैठक गुरुवार को किदवई नगर एच ब्लॉक में बैठक संपन्न हुई। आयोजन समिति के संरक्षक भूपेश अवस्थी ने बताया इस वर्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अन्य जिलों को भी सम्मिलित किया गया है। सभी जिलों को मिलाकर 1001 किलोमीटर की मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। उमेश पालीवाल ने बताया इस संबंध में दिनांक 6 नवंबर 2023 को एक बड़ी संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसके माध्यम से लोगों मे गीता स्वाध्याय हेतु प्रेरित किया जाएगा। बैठक में संरक्षक राजेंद्र अवस्थी, अशोक तिवारी ने बताया इसके पूर्व सामूहिक गीता पाठ का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में जन्माष्टमी से प्रारंभ घर-घर गीता वितरण के कार्य की समीक्षा की गई। यह भी निर्णय लिया गया कि कानपुर के चार क्षेत्रों में अलग-अलग बैठक कर जनमानस को जोड़ने का काम किया जाएगा । संरक्षक भूपेश अवस्थी ने श्रीमती स्नेहलता कटियार को समिति में संरक्षक के रूप में जोड़ कर महिलाओं में गीता प्रचार प्रसार व समिति के अभियान की आगे बढ़ाने का दायित्व सौंपा और स्नेहलता जी को फरसा प्रदान कर सम्मानित किया। बैठक में बी.पी. कटियार ,श्याम नारायण शुक्ला, निखिलेश दुबे, विकास तिवारी ने बताया कानपुर दक्षिण की बड़ी बैठक शीघ्र करके कार्यक्रम का निर्धारण किया जाएगा। गीता जयंती आयोजन समिति का लक्ष्य है कि घर-घर गीता पहुंचे तथा घर-घर गीता स्वाध्याय हो यह हमारा प्रयास है गीता सर्वव्यापी , सर्वप्रिय एवं संपूर्ण विश्व का वैश्विक ग्रंथ है, जिसे संपूर्ण विश्व में मान्यता है इस ग्रंथ को संपूर्ण दुनिया तक पहुंचना हम सब का दायित्व है। बैठक में प्रमुखरूप से सुरेन्द्र गेरा जी,श्याम सुंदर नैतिक, शिवम ओमर, रोहित कटियार, सुबोध कटियार, प्रकाश शुक्ला, वीरेंद्र कुमार शर्मा, अनिमेष सिंह,वंशिका,रेखा अग्निहोत्री, अजिता शुक्ला, ऊषा विश्नोई, उर्मिला गौर, सुधा शुक्ला, आदि उपस्थित रही।