कार्यकर्ताओं ने कानपुर आये सपा सुप्रीमो का किया भव्य स्वागत

0
65

कानपुर ब्यूरो: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का आज कानपुर में श्याम नगर स्थित होटल मनोज इन्टरनेशनल में कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय मुलायाम सिंह यादव की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि मुलायम सिंह यादव जी हमेशा से गरीबो,असहाय,किसानों की समस्याओ को बहुत ही गंभीरतापूर्वक सुनकर उसका निस्तारण सबसे पहले करते थे, आज उनको याद कर हम सभी की आँखे नम पड़ जाती है प्रतीत नही होता है कि वह हमारे बीच में नही है,लाल टोपी ,साइकिल व झंडा नेता जी का ही दिया हुआ पार्टी का प्रतीक चिन्ह है।
आज इस समारोह में यादव समाज के साथ साथ समस्त जाति के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया है। हमे सत्ता विरासत में मिली है।
वहीं वर्तमान समय में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार सिर्फ नफरत की राजनीति कर रही है। आज हम सभी को जागरूक होने की जरूरत है। मन से नेता जी के ऐसे विचार पूरे देश मे अपना व पार्टी की पहचान बनाया। नेता जी,शरद यादव व लालू यादव जब संसद मे बोलते थे तो सरकार उनको बहुत ही गंभीरता से सुनती थी। सपा नेताओं में बलराम सिह यादव,आनन्द सिह यादव, जगदीश यादव,सुभाषिनी शरद यादव आदि ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए उनसे जुड़े अपने संस्मरण सुनाते हुए उन्हें गरीबों का मसीहा भी बताया तथा वर्तमान समय में देश को दो समुदाय को लड़ाने की राजनीति हो रही है।
इस कार्यक्रम का आयोजन कप्तान सिंह ने किया। इसमे प्रमुख रूप से सुशील यादव, डाक्टर प्रभा यादव ,फजल महमूद, सपा विधायक अभिताभ बाजपेई,विधायक मोहम्मद हसन रूमी,मनोज यादव,विनोद मिश्रा, आशा यादव,राजू पंडित,बलवंत सिंह यादव,सुभाषिनी शरद यादव,आनन्द यादव आदि सैकड़ो सपा कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here