चोरों ने टॉवर में लगी बैटरी किया पार पुलिस गश्त की खुली पोल

0
136

संवाददाता गौरव मिश्रा

नर्वल/कानपुर :महाराजपुर थाना क्षेत्र के भदासा गांव में एयरटेल टॉवर कि लगभग बीस बैट्री हुई चोरी हो गई जैसे ही इसकी सूचना उपभोक्ताओं को मिली उन्होंने त्वरित उच्च अधिकारियों से शिकायत की।

जिस पर एयरटेल कर्मचारियों के द्वारा जब टावर चेक किया गया तो उसमें लगी लगभग 20 बैटरी गायब मिली।
ग्रामीणों के मुताबिक रात्रि में रोस्टिंग के बहाने अंधाधुंध विद्युत की कटौती होने के कारण चोरों ने प्रकाश ना होने का फायदा उठाया। ग्रामीणों के द्वारा यह भी बताया गया है कि रात में पुलिस के द्वारा गस्त भी नहीं किया जाता है। नेटवर्क की समस्या के कारण संबंधित ग्राम सभा भदासा में डाकखाना पर पोस्ट मास्टर भी अपना कार्य सुचारू रूप से नहीं कर पा रहे हैं, जिससे जनमानस को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here