हरिशंकर शर्मा
कानपुर। बिल्हौर तहसील के लेखपाल संघ के अध्यक्ष ने एक महिला नायब तहसीलदार को डरा-धमकाकर उनके साथ अभद्रता की। नायब तहसीलदार की शिकायत पर एसडीएम ने लेखपाल के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नही की है। पीड़िता ने डीएम के पास शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
महिला नायब तहसीलदार दिव्या भारती वर्मा ने आरोप लगाया कि लेखपाल ललित रजक ने मंगलवार ने 10 अक्टूबर को फोन पर अभद्रता कर डराया धमकाया था। ओर उत्तेजित होकर देख लेने की धमकी दी थी। इससे पहले भी वह उनसे उत्तजित होकर बात कर चुका है। नायब तहसीलदार ने एसडीएम बिल्हौर रश्मि लांबा से लिखित शिकायत कर लेखपाल के निलंबन की मांग की। इसके बावजूद एसडीएम ने अभी तक कोई कार्रवाई नही की है। जबकि एसडीएम भी महिला हैं। उन्होंने एक पीड़िता महिला के दर्द को नही समझा। और लेखपाल को बचाने का पूरा प्रयास कर रही हैं। जो बहुत ही संवेदनहीन बात है। जिससे लेखपाल के हौसले बढ़ रहे हैं। इसके बाद मजबूरन पीड़ित नायब तहसीलदार ने डीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंनें अपनी सुरक्षा की मांग की है।
—–
पहले दो कानूनगो को धमका चुका लेखपाल
ललित रजक तहसील लेखपाल संघ का अध्यक्ष होने के कारण बहुत ही बढा-चढ है। इससे पहले वह दो काननूगो को धमकाकर हाथापाई तक कर चुका है। उस समय भी एसडीएम ने कोई कार्रवाई नही की थी।
—–
एसडीएम बोली
पूरा मामले की जानकारी डीएम को दी गई है, लेखपाल रंजीत की पहले भी शिकायते मिली है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी- रश्मि लांबा एसडीएम बिल्हौर।




