कानपुर ब्यूरो: कोख में जिनको मार दिया है उनके लिये लड़ेगा कौन ? गर्भपात में मृत बच्चों का तर्पण कार्य करेगा कौन ?” इस यक्ष प्रश्न को समाज के सामने रखते हुये युग दधीचि देहदान संस्थान के बेटी बचाओ अभियान के तहत कानपुर नगर में स्थित सरसैया घाट पर दर्जनों विदुषी महिलाओं ने स्वयं अपने हाथों से तर्पण करते हुये अजन्मी बेटियों के मोक्ष की कामना की। प्रधानमंत्री स्व०अटल बिहारी बाजपेई की पांचवी बरसी पर उनकी पौत्री नन्दिता ने तर्पण व पिण्डदान भी किया तथा दिवंगत देहदानियों एवं बलिदानियों के लिये भी महिलाओं ने जलदान व श्राद्ध क्रिया को पूर्ण किया। कैप्टन जगतवीर सिंह द्रोण ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।जिसमें सर्वप्रथम मुख्य पूजन स्व०अटल जी की पौत्री-दामाद नन्दिता व सुमित मिश्रा ने किया। देव पूजन विशिष्ट अतिथि पं. विनय दुबे व पं.शेष नारायण त्रिवेदी द्वारा किया गया।
मुख्य यजमान के रूप में सन्तोष अग्रवाल,डाक्टर आनन्द निगम एवं मधुकर महाना भी मौजूद रहे।
पितरों की महाआरती विहिप के प्रांतीय अध्यक्ष राजीव माहना व डाक्टर वी.सी.रस्तोगी ने की। कार्यक्रम संयोजक मनोज सेंगर ने बताया कि मातृ नवमी के उपलक्ष्य पर आयोजित इस अनूठे आयोजन में विधानसभा अध्यक्ष के परिवार से भावना महाना,रमा महाना व साधना महाना विशेष रूप से सम्मलित हुई। यहां डा. सीमा श्रीवास्तव,डा. निशा गांधी, डा प्रतिभा बन्धु,मनीषा माहेश्वरी. अम्बिका श्रीवास्तव,रमा राय, मनोरमा राय ,कमलेश उपाध्याय, पुष्पलता मिश्रा सहित चालीस महिलाओं ने तर्पण कार्य किया।
सभी महिलाओं का संयोजिका माधवी सेंगर ने उन्हें अंग वस्त्र देकर स्वागत सम्मान भी किया ।
कार्यक्रम का संचालन मनोज सेंगर व सहयोग पं.सुमित मिश्रा’ गोल्डी ने किया। संजय भारती, राजन राय,शान्ति भूषण, धनश्यामजी,पीयूष,अभिषेक, गौतम,दीपक,रिमझिम,अंशिका, मानसी आदि का आयोजन में विशेष योगदान रहा।