भावेश प्रजापति विकास सिंह राजपूत
पश्चिमरेलवे। यात्रियों की सुविधा तथा उनकी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे द्वारा समान संरचना, समय और मार्ग पर विशेष किराये पर 8 जोड़ी विशेष ट्रेनों के फेरों को विस्तारित किया गया है।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:
1. ट्रेन संख्या 04714 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 6 अक्टूबर, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, वह अब एक अतिरिक्त फेरे के रूप में 13 अक्टूबर, 2023 को भी चलेगी।
ट्रेन संख्या 04713 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 5 अक्टूबर, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, वह अब एक अतिरिक्त फेरे के रूप में 12 अक्टूबर, 2023 को भी चलेगी।
2. ट्रेन संख्या 09622 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 2 अक्टूबर, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, वह अब एक अतिरिक्त फेरे के रूप में 9 अक्टूबर, 2023 को भी चलेगी।
ट्रेन संख्या 09621 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 1 अक्टूबर, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, वह अब एक अतिरिक्त फेरे के रूप में 8 अक्टूबर, 2023 को भी चलेगी।।
3. ट्रेन संख्या 09724 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 5 अक्टूबर, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, वह अब एक अतिरिक्त फेरे के रूप में 12 अक्टूबर, 2023 को भी चलेगी।
ट्रेन संख्या 09723 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 4 अक्टूबर, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, वह अब एक अतिरिक्त फेरे के रूप में 11 अक्टूबर, 2023 को भी चलेगी।
4. ट्रेन संख्या 09211 गांधीग्राम-बोटाड स्पेशल जिसे पहले 30 सितंबर, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 31 दिसंबर, 2023 तक बढ़ा दिया गया है।
ट्रेन संख्या 09212 बोटाद-गांधीग्राम स्पेशल जिसे पहले 30 सितंबर, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 31 दिसंबर, 2023 तक बढ़ा दिया गया है।
5. ट्रेन संख्या 09213 बोटाद-ध्रांगध्रा स्पेशल जिसे पहले 30 सितंबर, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 31 दिसंबर, 2023 तक बढ़ा दिया गया है।
ट्रेन संख्या 09214 ध्रांगध्रा-बोटाद स्पेशल जिसे पहले 30 सितंबर, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 31 दिसंबर, 2023 तक बढ़ा दिया गया है।
6. 6. ट्रेन संख्या 09215 गांधीग्राम-भावनगर टर्मिनस स्पेशल जिसे पहले 30 अक्टूबर, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 1 जनवरी, 2024 तक बढ़ा दिया गया है।
ट्रेन संख्या 09216 भावनगर टर्मिनस-गांधीग्राम स्पेशल जिसे पहले 29 अक्टूबर, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 31 दिसंबर, 2023 तक बढ़ा दिया गया है।
7. ट्रेन संख्या 09530 भावनगर टर्मिनस-ढोला जंक्शन विशेष जिसे पहले 29 अक्टूबर, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 31 दिसंबर, 2023 तक बढ़ा दिया गया है
ट्रेन संख्या 09529 ढोला जं.– भावनगर टर्मिनस स्पेशल जिसे पहले 30 अक्टूबर, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 1 जनवरी, 2024 तक बढ़ा दिया गया है।
8. ट्रेन संख्या 09595 राजकोट-पोरबंदर स्पेशल जिसे पहले 30 सितंबर, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 31 दिसंबर, 2023 तक बढ़ा दिया गया है।
ट्रेन संख्या 09596 पोरबंदर-राजकोट स्पेशल जिसे पहले 30 सितंबर, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 31 दिसंबर, 2023 तक बढ़ा दिया गया है।
ट्रेन संख्या 04714, 09622 और 09724 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 6 अक्टूबर, 2023 से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
*********