विकास सिंह राजपूत भावेश प्रजापति।
पश्चिम रेलवे के वडोदरा डिविजन के आणंद स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण 30 सितंबर और 01 अक्टूबर 2023 को कुछ ट्रेनें पूर्ण निरस्त एवं कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। जिसका विवरण निम्नानुसार है:
30 सितंबर से 1 अक्टूबर 2023 तक निरस्त ट्रेनें:
ट्रेन नं 09275/09276 आणंद – गांधीनगर – आणंद मेमू स्पेशल
ट्रेन नं 09400/09399 अहमदाबाद – आणंद – अहमदाबाद मेमू स्पेशल
ट्रेन नं 09274 अहमदाबाद- आणंद मेमू स्पेशल
1 अक्टूबर 2023 को निरस्त ट्रेनें:
ट्रेन नं 09316/09315 अहमदाबाद – वडोदरा – अहमदाबाद मेमू स्पेशल
ट्रेन नं 09328/09327 अहमदाबाद – वडोदरा – अहमदाबाद मेमू स्पेशल
ट्रेन नं 09496/09495 अहमदाबाद – वडोदरा – अहमदाबाद मेमू स्पेशल
ट्रेन नं 09312/09311 अहमदाबाद – वडोदरा – अहमदाबाद मेमू स्पेशल
ट्रेन नं 09273 अहमदाबाद – वडोदरा मेमू स्पेशल
ट्रेन नं 19036/19035 अहमदाबाद – वडोदरा – अहमदाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस
1 अक्टूबर 2023 को आंशिक निरस्त ट्रेनें:
ट्रेन नं 22960/22959 जामनगर – वडोदरा – जामनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस अहमदाबाद स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन अहमदाबाद – वड़ोदरा – अहमदाबाद के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
ट्रेन नं 19033/19034 बलसाड़-अहमदाबाद-बलसाड़ गुजरात क्वीन एक्सप्रेस वडोदरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन वडोदरा-अहमदाबाद-वडोदरा के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
ट्रेन नं 20959/20960 बलसाड़-वडनगर-बलसाड़ एक्सप्रेस वडोदरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन वडोदरा-वडनगर-वडोदरा के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया उपरोक्त बदलाव को ध्यान में रखकर यात्रा करें।
*****