विकास सिंह राजपूत भावेश प्रजापति
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को ध्यान में रखते हुए उनकी सुविधा सुविधा के लिए अहमदाबाद मंडल से चलने/गुजरने वाली तीन जोड़ी साप्ताहिक ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी के अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:
ट्रेन संख्या 20954/20953 अहमदाबाद-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन में 07 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2023 तक अहमदाबाद से तथा 13 अक्टूबर से 3 नवंबर 2023 तक एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से एक स्लीपर श्रेणी का अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा।
ट्रेन संख्या 22915/22916 बांद्रा टर्मिनस-हिसार-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन में 02 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2023 तक बांद्रा टर्मिनस से तथा 03 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक हिसार से एक स्लीपर श्रेणी का अतिरिक्त को जोड़ा जाएगा।
ट्रेन संख्या 20920/20919 अहमदाबाद-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन में 02 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2023 तक अहमदाबाद से तथा 04 अक्टूबर से 01 नवंबर 2023 तक एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से एक स्लीपर श्रेणी का अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा।
ट्रेनों के ठहराव,संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।