संवाददाता
कानपुर। हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में अशोक नगर स्थित पत्रकार भवन में कानपुर जर्नालिस्ट क्लब द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी का शुभारम्भ पत्रकार अलोक अग्रवाल ने किया और हिन्दी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। तो इसी क्रम में बायोवृद्ध श्री चतुर्वेदी के द्वारा पत्रकारो को हिन्दी का प्रयोग कैसे करना चाहिए और हिन्दी भाषा का क्या महत्व है इस पर प्रकाश डाला। द पायनियर समाचार पत्र के कैलाश अग्रवाल ने उपस्थित पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्र भाषा है जिसमें 14 सितम्बर, 1949 का भारत के इतिहास में दर्जा दिया गया। उन्होंने कहा कि हालंकि हिन्दी के साथ अंग्रेजी का भी ज्ञान पत्रकारो को रखना बहुत जरूरी है ताकि वह किसी भी प्रेसवार्ता में जाए तो सम्बेाधन को समझा सके। इसी क्रम में क्लब के महामंत्री अभय त्रिपाठी ने हिन्दी दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी और हिन्दी को किस प्रकार अपने बच्चो के अन्दर समाहित करना है इसके बारे में उन्होंने जानकारी दी। द ग्राम टुडे के पत्रकार संजय मौर्या ने सम्बोधित करते हुए हिन्दी दिवस पर एक कविता के माध्यम से पत्रकारो को हिन्दी भाषा का प्रयोग और महत्व बताया। इस दौरान मुख्य रूप से वरि0 पत्रकार कुमार त्रिपाठी, शैलेन्द्र मिश्रा, मनोज शर्मा, हिमांशु शर्मा, हरी शंकर शर्मा, विशाल समेत तमाम पत्रकार मौजूद रहे।