शौचालयन और नाली सफाई को लेकर पाषर्द विनय गुप्ता ने नगर निगम कार्यालय में किया प्रदर्शन

0
133

हरिशंकर शर्मा नव हिन्दुस्तान पत्रिका
कानपुर। वार्ड 91 शास्त्री नगर स्थित नेहरू इंदिरा मलिन बस्ती में वर्ष 1999 – 2000 में निर्मित एकमात्र शौचालय जिस पर वार्ड 91 की लगभग 800 से 1000 की जनसंख्या है चहां का शौचालय विगत 10 वर्षों से घ्वस्त और जर्जर स्थिति में होने के कारण चार माह पूर्व उक्त शौचालय के अभाव में क्षेत्रीय जनता ने सैकड़ो शिकायती पत्र दिए जिसके लिए उक्त शौचालय विभागीय प्रस्ताव तैयार कर निर्माण हेतु नगर निगम के अधिकारियों से कहा गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। समस्या का समाधान न होने पर शुक्रवार को क्षेत्रीय जनता के साथ नगर निगम कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया। पार्षद विनोद गुप्ता ने नगर निगम के अधिकारियों से मांग की है कि वह शास्त्री नगर की गलियों की सफाई कराई तथा नेहरू इंद्रमलिन बस्ती के नली का निर्माण जल्द कराये। इस दौरान धरना प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालो में पार्षद अरविंद यादव वार्ड 69 श्रीमती कुंती वार्ड 44 पार्षद, विनय गुप्ता वार्ड 91, पूर्व पार्षद सोनी मिश्रा, चंदन गुप्ता, सौरभ पांडे ,संजय पाटिल समेत तमाम लोग उपस्थित हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here