हरिशंकर शर्मा नव हिन्दुस्तान पत्रिका
कानपुर। मुख्यमंत्री की अपेक्षा अनुरूप श्रमिकों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समाधान हेतु श्रम विभाग उ० प्र० ने समस्याओं के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर 18001805160 की शुरूआत की हे।
अपर श्रम आयुक्त, श्रीमती सौम्या पांडे द्वारा मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप श्रम विभाग में श्रमिकों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के निस्तारण हेतु टोल फ्री नंबर 18001805160 ,0512- 2295176 एवं 0512 -2297142 का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार कराए जाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही श्रमिकों को इस माध्यम से जागरूक किरने का कार्य किया जा रहा है। इस टोल फ्री नंबर को जारी करने का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को विभाग से संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने बताया कि श्रमिक इस टोल फ्री नम्बर पर अपनी शिकायत/समस्याओं को किसी भी कार्य दिवस में प्रातरू 9ः30 से सायं 6ः00 बजे तक दर्ज करा सकते हैं। जिससे श्रमिकों को होने वाली विभाग से संबंधित किसी भी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। अपर श्रम आयुक्त ने श्रमिकों की समस्याओं को जानने व शिकायतों के निस्तारण हेतु अभियान चलाया जा रहा है, जिससे कि श्रमिकों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना हो और समय से शिकायतों/समस्याओं का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जा सके।