देवदत्त सिंह
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 19573/19574 ओखा-जयपुर-ओखा साप्ताहिक एक्सप्रेस का सिद्धपुर स्टेशन पर तथा ट्रेन संख्या 19269/19270 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस ट्रेन का महेसाणा स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण निम्नानुसार है:
- ट्रेन संख्या 19573 ओखा-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का 14 अगस्त 2023 से सिद्धपुर स्टेशन पर आगमन-प्रस्थान 29/06.31 बजे तथा ट्रेन संख्या 19574 जयपुर-ओखा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का 15 अगस्त 2023 से सिद्धपुर स्टेशन पर आगमन-प्रस्थान का समय 01.56/01.58 बजे रहेगा।
- ट्रेन संख्या 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर द्वि सप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का 17 अगस्त 2023 से महेसाणा स्टेशन पर आगमन-प्रस्थान का समय 38/04.40 बजे तथा ट्रेन संख्या 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस ट्रेन का 13 अगस्त 2023 से महेसाणा स्टेशन पर आगमन-प्रस्थान का समय 03.45/03.47 बजे रहेगा।
*******