इलेक्ट्रिक वाहनों को सरकार देगी सब्सिडी- आरटीओ प्रशासन

0
115

हरिशंकर शर्मा
कानपुर। जिन वाहन स्वामियों ने अक्टूबर 22 में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे हैं और जो उनका ऐसा बड़का लगा है उसे सरकार सब्सिडी के तौर पर वापस करेगी। लागू की गई है।
आरटीओ प्रशासन राजेश सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ई वाहनों पर सब्सिडी देने जा रही है जिसको लेकर लखनऊ मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर 2022 में खरीदे गए दुपहिया एवम चौपहिया वाहनों पर सरकार सब्सिडी देने जा रही है। ये योजना अभी फिलहाल इन दो प्रकार के वाहनों पर दी जाएगी। दुपहिया वाहनों पर पांच हज़ार और चौपहिया वाहनों पर एक लाख तक सब्सिडी देने का फैसला किया है जिससे वाहन स्वामियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि अभी यह योजना दो प्रकार के वाहनों को दी जाएगी लेकिन तीन पहिया वाहनों को इसमे अभी शामिल नही किया गया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here