जनपद पुलिस द्वारा ग्रामीणों के मध्य जाकर पुलिस चौपाल का किया गया आयोजन दी गयी महत्वपूर्ण जानकारियां

0
63

वरिष्ठ संवाददाता  देवदत्त सिंह
उत्तराखंड।पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल महोदय के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा प्रत्येक गाँव-गाँव जाकर ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों के साथ चौपाल लगाकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 04/08/2023 को कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा ग्राम पाडली मे चौपाल लगाई गयी। जिसमें उपस्थित महिलाओं और बच्चों को किसी भी प्रकार के महिला सम्बन्धी अपराधों के सन्दर्भ में जानकारी प्रदान करते हुए महिला हेल्पलाइन, गौरा शक्ति एप,महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों,लडकियों को गुड टच बेड टच के बारे में बताया गया। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर डायल 112 पर कॉल किये जाने हेतु बताया। पुलिस द्वारा अवश्य ही आपकी मदद की जायेगी। साथ ही बच्चों को पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह की जानकारी व चाइल्ड लाइन हेल्प नंबर नोट कराया गया। साथ ही साइबर क्राइम व साइबर ठगी के संबंध में जागरुक किया गया।
इस दौरान म0उ0नि0 सुधा बिष्ट, कां0 दिग्पाल, म0कां0 देवश्वरी व कां0 शोभन मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here