अहमदाबाद-आगरा केंट एवं अहमदाबाद-कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेनों के वडोदरा मण्डल के कुछ स्टेशनों पर आगमन-प्रस्थान समय में बदलाव

0
71

रिपोर्ट प्रशांत पंचाल
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों की समय पालनता को और बेहतर बनाने के लिए कुछ ट्रेनों के समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है।जिसका विवरण इस प्रकार है:
• ट्रेन संख्या 19036 अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस का 26 जुलाई 2023 से वडोदरा स्टेशन पर आगमन का समय 16.35 बजे की बजाय 16.50 बजे रहेगा।
• ट्रेन संख्या 04168 अहमदाबाद-आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन का तत्काल प्रभाव से आगमन प्रस्थान का समय नडियाद स्टेशन पर 16:15/16:17 बजे की बजाय 15:29/15:31 बजे, आणंद स्टेशन पर 16:32/16:34 बजे की बजाय 15:46/15:48 बजे तथा छायापुरी स्टेशन पर 17:10/17:15 बजे की बजाय 16:30/16:35 बजे रहेगा।
• ट्रेन संख्या 04166 अहमदाबाद-आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन का 27 जुलाई 2023 से आगमन प्रस्थान का समय नडियाद स्टेशन पर 16:15/16:17 बजे की बजाय 15:29/15:31 बजे, आणंद स्टेशन पर 16:32/16:34 बजे की बजाय 15:46/15:48 बजे तथा छायापुरी स्टेशन पर 17:10/17:15 बजे की बजाय 16:30/16:35 बजे रहेगा।
• ट्रेन संख्या 01906 अहमदाबाद-कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन का 25 जुलाई 2023 से आगमन प्रस्थान का समय नडियाद स्टेशन पर 16:15/16:17 बजे की बजाय 15:29/15:31 बजे, आणंद स्टेशन पर 16:32/16:34 बजे की बजाय 15:46/15:48 बजे तथा छायापुरी स्टेशन पर 17:10/17:15 बजे की बजाय 16:30/16:35 बजे रहेगा।
******


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here