हरिशंकर शर्मा
कानपुर। शासन के निर्देशानुसार शनिवार को वृहद पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजन जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया। कृषि विभाग को पौधरोपण हेतु 247410 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके सापेक्ष शतप्रतिशत वृक्षोरापण की पूर्ति कर ली गयी। पौधरोपण का कार्यक्रम कृषि भवन परिसर गुमटी नं. 9 में भी आयोजित किया गया इस अवसर पर डा० अशोक तिवारी, संयुक्त कृषि निदेशक, कानपुर मण्डल, कानपुर ने अपने कर-कमलों द्वारा पौधरोपण कर अभियान का शुभारम्भ किया इसके उपरान्त श्री चौधरी अरुण कुमार, उप कृषि निदेशक, कानपुर नगर, श्री नीरज रान, प्राविधिक अधिकारी, भूमि संरक्षण, श्रीमती प्राची पाण्डेय, उप सम्मानीय कृषि प्रसार अधिकारी, सदर, कानपुर नगर आदि अधिकारीगण सहित कृषि भवन परिसर में स्थित कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग कर पौधरोपण किया गया। श्री अमर सिंह जिला कृषि अधिकारी, कानपुर नगर श्री सलीमुद्दीन, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, कानपुर नगर एवं श्री आर०पी० कुशवाहा, भूमि संरक्षण अधिकारी, कानपुर नगर ने अपने निर्देशन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा वितरित पौधों का रोपण कराया गया।