शिक्षा के मंदिर में गरीबी आड़े नही आनी चाहिए-जय कुमार जैकी

0
67

अमौली/ फतेहपुर संदीप प्रजापति


अमौली विकास खंड के बलदेवगिरी इंटर कॉलेज पाठशाला परिसर में ब्लॉक प्रमुख अमौली सुशीला सिंह एवं बिन्दकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने विद्यालय के बच्चों के लिए पेयजल की व्यवस्था में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए ब्लॉक प्रमुख द्वारा क्षेत्र पंचायत के 15वें वित्त से विद्यालय के लिए 200 से ढाई सौ फीट गहरी बोरिंग, एक बोरिंग कक्ष, 7500 लीटर की पानी की टंकी, वाटर कूलर और बरामदे तक की पेयजल की आपूर्ति हेतु वायरिंग कार्य हेतु सात लाख के कार्य के कार्य का वैदिक रीति से भूमि पूजन कर शुभारंभ कर पम्प की बोरिंग प्रारम्भ कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार बाजपेई एवं संचालन शिक्षक उमेश कुमार त्रिवेदी ने किया।भूमि पूजन के पश्चात् पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण का कार्य सम्पन्न हुआ।जिसमे मुख्य अतिथि विधायक एवं विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख ने अशोक, पीपल, पाकर आदि पौधों का पौधारोपण भी किया। उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए पूर्व कारागार राज्य मंत्री ने कहा कि शिक्षा प्राप्ति के मंदिरों में गरीबी आड़े नहीं आनी चाहिए।उन्होंने बच्चों को उनके सपनों को दिन में देखने की राय देते हुए कहा कि सपने पूरे ना हो उन्हें जीवन से जाने ना दें। शिक्षा के माध्यम से बच्चे ही इस विद्यालय के गौरव को वापस ला सकते हैं।इस विद्यालय में हजारों अधिकारियों कर्मचारियों को शिक्षा देने का कार्य किया है। ब्लाक प्रमुख ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब की पेय जल की समस्या के निदान हेतु यह कार्य किया जा रहा है। बेटियों को दृढ़ निश्चय कर आगे बढ़ना चाहिए कि अभी भी उनके लिए चुनौतियां ज्यादा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक अशोक कुमार मिश्र ने अतिथियों का अभिनंदन कर उनको संबोधित कर बच्चों को प्रेरणा प्रदान की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबंधक राजेश कुमार मिश्र, बृजेश मिश्र, प्रधानाचार्य दुर्ग विजय राय, नवल किशोर मिश्र, गंगा नारायण कौशल शिवकुमार मिश्र पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद सिंह, श्रीकांत उत्तम,बैजू शुक्ला, सोमू पांडेय, रजत प्रताप सिंह,अवर अभियंता आरईयस गोविंद , महेश वर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here