ब्यूरो रिपोर्ट
कानपुर। पुरुषोत्तम मास के द्वितीय दिवस को भगवान परशुराम महासभा द्वारा आयोजित राम कथा में कथा व्यास दीपक कृष्ण शास्त्री जी ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में भक्ति का दुगुना लाभ प्राप्त होता है। राम कथा सुनने से नहीं जीवन में उतारने से कल्याण होगा। गुरु का महत्व बताते हुए उन्होने कहा कि गुरु के चरणों में प्रणाम से सभी देवताओं की भक्ति व तीर्थ भ्रमण का पुण्य प्राप्त होता है। सत्संग का लाभ तुरंत प्राप्त होता है इसी लिए जीवन में इसका विशेष महत्व है।
पुरुषोत्तम मास के अवसर पर महासभा अध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने रुद्राभिषेक किया जिसमे भारी संख्या में महासभा के सदस्य समलित हुए। रामकथा का संयोजन राजेन्द्र अवस्थी ने किया। रामकथा श्रवण हेतु विशेष रूप से श्याम नारायण शुक्ला, अनिल शुक्ला,अनिल द्विवेदी, विष्णु दत्त तिवारी,,श्याम बिहारी शर्मा, संजय बाजपेई, सुधीर भाई मिश्रा, दिनेश अवस्थी, अनिल त्रिपाठी, पी के त्रिपाठी, आर पी पाण्डेय, देव राज जोशी,अशोक शुक्ला ष्कान्तेयष् पी के त्रिपाठी,राधे श्याम शुक्ला, कुसुम अवस्थी, मीरा पाण्डेय, मंजू जोशी, विनिता दीक्षित,नेहा दीक्षित,शीला सचान आदि उपस्थित रही।