ब्यूरो रिपोर्ट नव हिन्दुस्तान पत्रिका
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए समान संरचना, समय और मार्ग पर छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों को विशेष किराये पर फिर से बहाल किया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:-
1. ट्रेन संख्या 09039 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 19 जुलाई से 27 सितंबर, 2023 तक बहाल की जाएगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09040 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 20 जुलाई से 28 सितंबर, 2023 तक बहाल की जाएगी।
2. ट्रेन संख्या 09183 मुंबई सेंट्रल-बनारस साप्ताहिक स्पेशल 19 जुलाई से 30 अगस्त, 2023 तक बहाल की जाएगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09184 बनारस – मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल 21 जुलाई से 1 सितंबर, 2023 तक बहाल की जाएगी।
3. ट्रेन संख्या 09321 इंदौर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा साप्ताहिक स्पेशल 26 जुलाई से 30 अगस्त, 2023 तक बहाल की जाएगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09322 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-इंदौर साप्ताहिक स्पेशल 28 जुलाई से 1 सितंबर, 2023 तक बहाल की जाएगी।
4. ट्रेन संख्या 09324 इंदौर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल 20 जुलाई से 31 अगस्त, 2023 तक बहाल की जाएगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09323 पुणे-इंदौर साप्ताहिक स्पेशल 21 जुलाई से 1 सितंबर, 2023 तक बहाल की जाएगी।
5. ट्रेन संख्या 09343 डॉ. अंबेडकर नगर-पटना साप्ताहिक स्पेशल 21 जुलाई से 25 अगस्त 2023 तक बहाल की जाएगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09344 पटना-डॉ. अंबेडकर नगर साप्ताहिक स्पेशल 22 जुलाई से 26 अगस्त, 2023 तक बहाल की जाएगी।
6. ट्रेन संख्या 09417 अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक स्पेशल 24 जुलाई से 28 अगस्त, 2023 तक बहाल की जाएगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09418 पटना-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल 25 जुलाई से 29 अगस्त, 2023 तक बहाल की जाएगी।