पायलट बोला थका हूं, फ्लाइट छोड़ी: दूसरे पायलट के इंतजार में पैसेंजर्स ने अंताक्षरी खेली; दिल्ली से कोलकाता की फ्लाइट एक घंटे लेट

0
297

Hindi NewsNationalIndigo Flight Delay Controversy; IndiGo’s ‘tired’ Pilot, Airline Responds

नई दिल्लीएक दिन पहलेलेखक: अक्षय बाजपेयी

कॉपी लिंकदैनिक भास्कर के रिपोर्टर अक्षय वाजपेयी ने दिल्ली से कोलकाता जाते समय ये वीडियो रिकॉर्ड किया। - Dainik Bhaskar

दैनिक भास्कर के रिपोर्टर अक्षय वाजपेयी ने दिल्ली से कोलकाता जाते समय ये वीडियो रिकॉर्ड किया।

दिल्ली से कोलकाता जाने वाली इंडिगो फ्लाइट बुधवार को पायलट के न आने से एक घंटे देर से उड़ान भरी। पायलट के इंतजार में सभी पैसेंजर्स ने अंताक्षरी खेली। नए पायलट के आने के बाद लगभग रात 9 बजकर 30 मिनट में विमान ने उड़ान भरी। फ्लाइट में 180 यात्री सवार थे। इनमें दैनिक भास्कर के रिपोर्टर अक्षय बाजपेयी भी मौजूद थे।

फ्लाइट में कुछ पैसेंजर्स मोबाइल यूज करते नजर आए।

फ्लाइट में कुछ पैसेंजर्स मोबाइल यूज करते नजर आए।

अब पढ़िए क्या है पूरा मामला…इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E2517 दिल्ली से कोलकाता के लिए रात 8 बजकर 30 मिनट में उड़ान भरने वाली थी, लेकिन इसके पायलट ने आने से मना कर दिया। एयर होस्टेस के मुताबिक, वे असम के जोरहाट से कुछ देर पहले ही आए थे।

खराब मौसम की वजह से उनके फ्लाइट की लैंडिंग लेट हो गई। लैंडिंग के बाद उन्होंने बताया कि वे काफी थके हुए हैं। इसी वजह से नए पायलट का अल्कोहल टेस्ट करने के बाद उन्हें ड्यूटी पर भेजा गया।

4 दिन में दूसरी घटनादेहरादून से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट रविवारको पायलट ने लखनऊ में छोड़ दिया। उसने कहा- मैं थका हुआ हूं। आगे नहीं जा सकता। एयरलाइंस ने जैसे-तैसे उसे फ्लाइट दिल्ली तक ले जाने को तैयार किया। नतीजा, फ्लाइट तय समय से 3 घंटे से ज्यादा देरी से चेन्नई पहुंची।

यह तस्वीर 2 जुलाई की है। फ्लाइट 6E-518 के अंदर मौजूद एक यात्री ने इसे शेयर किया था।

यह तस्वीर 2 जुलाई की है। फ्लाइट 6E-518 के अंदर मौजूद एक यात्री ने इसे शेयर किया था।

FDTL नियमों का हवाला देते हुए पायलट ने उड़ान भरने से मना कियाइंडिगो की फ्लाइट ने रविवार शाम 7.22 बजे देहरादून एयरपोर्ट से उठान भरी थी। फ्लाइट एक घंटे बाद रात 8.20 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंची। इसके बाद पायलट ने फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों का हवाला देते हुए आगे उड़ान भरने से मना कर दिया।

50 से ज्यादा मिनट तक चली मान-मनौव्वल के बाद एयरलाइंस ने उसे फ्लाइट को दिल्ली तक ले जाने के लिए मनाया। दिल्ली से दूसरा पायलट फ्लाइट लेकर चेन्नई गया। यह कनेक्टिंग फ्लाइट थी, जिसे देहरादून से लखनऊ और लखनऊ से चेन्नई जाना था।

यात्री के पति की शिकायत पर सामने आया मामलाप्लेन में सवार महिला यात्री के पति समीर मोहन ने ट्वीट कर इसकी शिकायत की, उसने लिखा कि चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट में पत्नी सवार है, फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट हो गई है। एयरलाइन इस पर ध्यान दे। उसने पत्नी से हुई वॉट्सऐप पर बात के स्क्रीनशॉट को भी शेयर किया। इस पर जवाब देते हुए एयरलाइन ने ऑपरेशन कारणों का हवाला देते हुए माफी मांगी।

इंडिगो फ्लाइट में हुई घटनाओं से जुड़ी दैनिक भास्कर की ये खास खबरें भी पढ़ें…

1. प्लेन का इमरजेंसी गेट खोलने लगा नशे में धुत यात्री

दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट के दौरान एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की। यात्री नशे में धुत था और क्रू से भी दुर्व्यवहार कर रहा था। क्रू मेम्बर्स ने फ्लाइट कैप्टन को सूचना दी। फ्लाइट के बेंगलुरु पहुंचने पर यात्री को CISF को सौंप दिया गया। उस पर 3 धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

2. रनवे को छूकर अचानक टेक ऑफ कर गया इंडिगो प्लेन

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो का एक प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे को छूकर वापस हवा में उड़ गया। अचानक हुए टेक ऑफ से प्लेन में बैठे यात्री घबरा गए। प्लेन में मौजूद एक पैसेंजर ने कहा कि इससे 100 से ज्यादा यात्रियों की जिंदगी खतरे में आ गई थी। पूरी खबर पढ़ें…​​​​​​

खबरें और भी हैं…


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here