CM शिवराज ने पीड़ित आदिवासी के पैर धोए: राजस्थान में गहलोत-पायलट मिलकर चुनाव लड़ेंगे; वंदे भारत का किराया 30% घट सकता है

0
203

Hindi NewsNationalDainik Bhaskar News Headlines; BJP Sidhi Pravesh Shukla Case | Ajit Pawar VS Sharad Pawar | Threads Instagram

12 घंटे पहलेलेखक: शुभांक शुक्ला, न्यूज ब्रीफ एडिटर

कॉपी लिंक

नमस्कार,

मध्यप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी पीड़ित के पैर धोकर माफी मांगी। पीड़ित से कहा कि आप लोग मेरे लिए भगवान जैसे हैं। इधर, राजस्थान में हाईकमान ने सचिन पायलट की नाराजगी दूर करने की कोशिश की है। अब गहलोत-पायलट साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे 30% तक किराया कम कर सकता है।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज का बड़ा इवेंट, जिस पर रहेगी नजर…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UP दौरे के दौरान गोरखपुर में गीता प्रेस के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। यहां वे गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वाराणसी में 12 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. CM शिवराज ने पेशाब कांड पीड़ित के पैर धोए, आरती उतारकर बोले- माफी मांगता हूं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस में सीधी पेशाब कांड पीड़ित आदिवासी युवक के पैर धोकर माफी मांगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस में सीधी पेशाब कांड पीड़ित आदिवासी युवक के पैर धोकर माफी मांगी।

MP के CM शिवराज सिंह चौहान ने पेशाब कांड के पीड़ित आदिवासी को सीएम हाउस बुलाया। यहां उन्होंने पीड़ित के पैर धोकर आरती उतारी। साथ ही पीड़ित से कहा कि इस घटना से दुखी हूं और आपसे माफी मांगता हूं। मामले पर पूर्व CM कमलनाथ ने कहा कि शिवराज को सिर्फ कैमरा से मतलब था। इसी वजह से पीड़ित का सम्मान कैमरे के सामने किया।

ये खबर अहम क्यों है: MP में आदिवासियों की कुल जनसंख्या 2 करोड़ से भी ज्यादा है। राज्य में इस समाज की 230 में से 47 विधानसभा सीटें आरक्षित हैं। इनमें कांग्रेस के पास 30 सीटें तो 17 सीटें भाजपा के पास हैं। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक, आदिवासियों पर अपराध के मामले में MP सबसे आगे है। 2021 में SC/ST एक्ट के तहत 2627 मामले दर्ज हुए, जो 2020 की तुलना में करीब 9.38 फीसदी ज्यादा हैं। तब 2401 मामले आए थे।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. गहलोत-पायलट मिलकर राजस्थान चुनाव लड़ेंगे, दिल्ली में 4 घंटे की बैठक के बाद हाईकमान का फैसला

दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय में राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर चार घंटे तक बैठक चली। एक बार फिर से राज्य में कांग्रेस सरकार बनाने को लेकर योजना बनाई गई। बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत और सचिन पायलट समेत 29 नेता मौजूद रहे। हाईकमान ने फैसला किया है कि गहलोत-पायलट साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

ये खबर अहम क्यों है: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, लेकिन कांग्रेस अंदरूनी कलह से जूझ रही है। पायलट ने अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन और पदयात्रा कर चुके हैं। उनकी मांग है कि वसुंधरा राजे सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच हो। गुरुवार को मीटिंग के बाद पायलट ने कहा कि हाईकमान ने मेरी इस मांग को मान लिया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. ट्विटर को टक्कर देने जुकरबर्ग ने लॉन्च किया Threads एप, 16 घंटे में मिले 3 करोड़ यूजर

मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने बताया कि Threads से 3 करोड़ लोग जुड़ चुके हैं। ये जल्द ही ट्विटर से बड़ा बन जाएगा।

मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने बताया कि Threads से 3 करोड़ लोग जुड़ चुके हैं। ये जल्द ही ट्विटर से बड़ा बन जाएगा।

मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने नई माइक्रो ब्लागिंग साइट थ्रेड्स को लॉन्च किया। सिर्फ 16 घंटे में 3 करोड़ लोग इससे जुड़ गए। इसे अभी 100 देशों में लॉन्च किया गया है। थ्रेड्स को Twitter का कॉम्पिटिटर माना जा रहा है। कुछ यूजर्स इसे ‘ट्विटर किलर’ भी नाम दे रहे हैं।

ये खबर अहम क्यों है: ट्विटर जब से एलन मस्क का हुआ, उसमें कई बदलाव किए गए। पैसे में ब्लू टिक देना शुरू किया गया। इसके बाद यूजर्स के लिए पोस्ट पढ़ने की सीमा भी तय कर दी गई। इस बीच जुकरबर्ग ने थ्रेड्स लॉन्च किया। इसमें 500 कैरेक्टर में पोस्ट लिख सकेंगे और 5 मिनट तक के वीडियो भी अपलोड कर पाएंगे। जुकरबर्ग का मानना है कि ये ऐप आगे चलकर ट्विटर से भी बड़ा हो जाएगा।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. मोदी मंत्रिमंडल में जल्द होगा बदलाव, सुशील मोदी-रविशंकर प्रसाद मंत्री बन सकते हैं

केंद्रीय मंत्रिमंडल में जल्द बदलाव हो सकता है। ये सभी बदलाव आने वाले 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किए जाएंगे। उन्हीं नेताओं को मंत्री बनाया जाएगा जिनकी वोटर्स में पकड़ होगी। भास्कर ने मामले में भाजपा के 5 बड़े नेताओं से बातचीत की। इसमें यह बात सामने आई कि रवि शंकर प्रसाद और सुशील मोदी को कैबिनेट में दोबारा शामिल किया जा सकता है।

ये खबर अहम क्यों है: PM मोदी का पूरा ध्यान अब लोकसभा चुनाव पर है। उन्होंने 3 जुलाई को हुई कैबिनेट मीटिंग में मंत्रियों से साफ शब्दों में कहा था कि जितने भी काम बाकी हैं, उन्हें साल खत्म होने से पहले निपटा लें, ताकि उन कामों को आधार बनाकर ही भाजपा जनता के बीच जा सके।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. शरद पवार बोले- NCP का अध्यक्ष मैं ही हूं, अजित के अध्यक्ष बनने की बात गलत

राहुल गांधी ने शरद पवार से मुलाकात की, इस दौरान सुप्रिया सुले भी मौजूद रहीं। राहुल ने शरद से कहा कि कांग्रेस आपके साथ है।

राहुल गांधी ने शरद पवार से मुलाकात की, इस दौरान सुप्रिया सुले भी मौजूद रहीं। राहुल ने शरद से कहा कि कांग्रेस आपके साथ है।

दिल्ली में NCP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग हुई। इसमें शरद पवार ने कहा कि मैं ही NCP का अध्यक्ष हूं। किसी और के अध्यक्ष बनने की बात गलत है। वहीं, दूसरी तरफ उनके भतीजे और NCP बागी गुट के नेता अजित पवार ने इस बैठक को ही गैरकानूनी बताया है।

ये खबर अहम क्यों है: अजित के पास NCP के 35 और शरद के पास 7 विधायकों के समर्थन की बात सामने आ रही है। अजित ने NCP और उसके चुनाव चिन्ह पर अपना दावा जताते हुए याचिका दाखिल की है। चुनाव आयोग ने कुछ महीने पहले जिस गणित से एकनाथ शिंदे को शिवसेना सौंपी थी, उस हिसाब से देखें तो NCP अजित को ही मिलेगी।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. वंदे भारत ट्रेन को नहीं मिल रहे यात्री, रेलवे 30% तक कम कर सकता है किराया

रेलवे कम दूरी वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया 30% कम कर सकता है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, छोटी दूरी वाली कुछ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सीटें अभी पूरी तरह से भर नहीं पा रही हैं। ऐसे में रेलवे उनके किराये को कम करने की सोच रहा है।

ये खबर अहम क्यों है: MP में इंदौर से भोपाल रूट पर चली वंदे भारत ट्रेन में पहले दिन यानी 27 जून को कुल 47 यात्रियों ने यात्रा की थी, जबकि ट्रेन में 530 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। एग्जीक्यूटिव क्लास में सिर्फ 6 लोगों ने सफर किया। नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में भी करीब 55% सीटें ही फुल हो पा रही हैं। ऐसे में किराया कम करने को लेकर रेलवे रिव्यू कर रहा है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. जिंदा है खालिस्तानी आतंकी पन्नू, भास्कर से बोला- पंजाब से भारत का कब्जा हटवाएंगे

गुरपतवंत सिंह पन्नू का यह वीडियो 5 जुलाई का है। पन्नू ने इसमें कहा कि कनाडा में मारे गए खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर के पीछे भारतीय अधिकारियों का हाथ है।

गुरपतवंत सिंह पन्नू का यह वीडियो 5 जुलाई का है। पन्नू ने इसमें कहा कि कनाडा में मारे गए खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर के पीछे भारतीय अधिकारियों का हाथ है।

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू जिंदा है। उसने गुरुवार को भास्कर से बात की। पन्नू ने कहा कि गुरु की कृपा से हम पंजाब को भारत के कब्जे से छुड़ा लेंगे। खालिस्तान रेफरेंडम का अपना शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रखेंगे। बुधवार को खबर आई थी कि भारत के वांटेड आतंकी पन्नू की अमेरिका में एक्सीडेंट में मौत हो गई है।

ये खबर अहम क्यों है: पिछले कुछ महीनों में अलग-अलग देशों में तीन खालिस्तानी नेताओं के मर्डर या संदिग्ध मौत हुई है। खालिस्तान समर्थक संगठन इसके पीछे भारत की खुफिया एजेंसियों का हाथ बताते हैं। पन्नू की मौत की खबर के बाद भी इसके लिए भारतीय एजेंसियों को जिम्मेदार बताया गया। हालांकि, अब तय हो गया है कि पन्नू जिंदा है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

जयपुर में इंटरनेशनल फ्लाइट छोड़कर चले गए पायलट: 10 घंटे से ज्यादा वक्त से 148 पैसेंजर्स हो रहे परेशान, बोले- कोर्ट में लड़ेंगे लड़ाई (पढ़ें पूरी खबर)प्रचंड बोले-भारतीय बिजनेसमैन ने मुझे PM बनवाने की कोशिश की: नेपाल के विपक्ष ने इस्तीफा मांगा, कहा- दिल्ली से चुना प्रधानमंत्री मंजूर नहीं (पढ़ें पूरी खबर)झारखंड को छोड़कर सभी राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट: केरल में तीन की मौत; दिल्ली-मुंबई में तेज बारिश से ट्रैफिक जाम रहा (पढ़ें पूरी खबर)पाक सेना 5 महीनों तक नहीं करेगी सैन्य अभ्यास: आर्मी के पास रिजर्व फ्यूल की कमी हुई; 1 किमी में 2 लीटर तेल इस्तेमाल करते हैं पाक के T-80 टैंक (पढ़ें पूरी खबर)केदारनाथ में शादी के लिए प्रपोज किया, वीडियो वायरल: बद्री-केदारनाथ समिति बोली- श्रद्धालुओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, पुलिस बोली- एक्शन लेंगे (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

कर्नाटक में 2.5 लाख रुपए के 60 बोरी टमाटर चोरी, इस समय 120 रुपए प्रति किलो है कीमत

कर्नाटक में एक महिला के खेत से 2.5 लाख रुपए के टमाटर चोरी हो गए। महिला किसान धारिणी की शिकायत पर थाने में चोरी का केस दर्ज किया गया है। चोरी तब हुई जब टमाटर की कीमत 120 रुपए प्रति किलो से ऊपर है। महिला किसान ने बताया कि उसने टमाटर लगाने के लिए कर्ज लिया था। संयोग से फसल अच्छी हुई, कीमतें भी ज्यादा थीं, लेकिन टमाटर बेचने से पहले ही चोर आए और 50-60 बैग टमाटर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कहा यह पहली बार है, जब हमारे पास टमाटर चोरी होने की शिकायत आई है। पढ़ें पूरी खबर…

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here