भीमताल के पास तेंदुए की बाइक से टक्कर, इंसानी दखल से सिमटते जंगलों पर बड़ा सवाल

0
28

नैनीताल। भीमताल के खुटानी क्षेत्र में मंगलवार रात एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। सड़क पार कर रहे तेंदुए की अचानक एक बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तेंदुआ बाइक में ही फंस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान बाइक चालक ने पास में तेंदुए को देखकर तुरंत अपनी जान बचाने के लिए नजदीकी दुकान में घुसकर शरण ली। इस हादसे में तेंदुआ घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आया। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि तेंदुए के बाइक से टकराने की सूचना मिली है, जिसके बाद टीम को मौके पर भेज दिया गया है। साथ ही रानीबाग से रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया है। वन विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित निकालने और उपचार के प्रयास में जुटी हुई है। यह घटना एक बार फिर जंगलों से सटे इलाकों में वन्यजीवों और इंसानों के बीच बढ़ते टकराव की ओर इशारा करती है।
सवाल यही है—जब जंगल सिमट रहे हैं और इंसान हर जगह पहुंच रहा है, तो आखिर ये बेजुबान जानवर जाएं तो कहां जाएं?


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here