चांदपुर थाने में नहीं मिला न्याय,पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

0
13

अमौली,फतेहपुर।चांदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरसा ग्राम सभा मजरे पतौरा गांव के निवासी कमल किशोर पुत्र राम केला प्रजापति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर बताया है की गांव समाज की जमीन में करीब 50 वर्षों से गोबर के घूर डालकर अपने जानवरों का पालन पोषण कर जीवन यापन करता हूं बीते एक सप्ताह पहले रजय पाल निवासी पतारा जिला कानपुर हमारे गांव आकर घूर पड़े जमीन पर जबरन आरसीसी के पोल गाड़ तार लगाकर कब्जा करने लगे तभी पीड़ित ने इसका विरोध किया तो रजय पाल के साथ कुछ दबंग प्रवृत्ति के साथ आए जयकरण सिंह,प्रेमसागर रायदास आकर गाली गलौज करने के साथ-साथ गोली से जान से मारने की धमकी सहित फर्जी मुकदमा लिख कर जेल भेजने की धमकी दी।पीड़ित ने जिसकी शिकायत नजदीकी चौकी अमौली और थाने में की थी लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की जबकि जयकरण सिंह पुत्र बलराम ने पीड़ित को फोन से जान से मारने की धमकी दी है जिसका ऑडियो पीड़ित के पास मौजूद है।उसका कहना है कि मुझे जान माल का खतरा है अगर मेरे साथ कोई घटना घटित होती है तो उसके जिम्मेदार प्रेम सागर, जयकरण सिंह निवासी पचौरा ही होंगे।धमकी भरा फोन से पीड़ित सहमा हुआ है पुलिस की सुनवाई न करने से मुख्यमंत्री से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here