ब्रह्मदेव आश्रम में धूमधाम से मनाई गयी मां भगवती की त्रतीय वर्षगाँठ,तुम देवता बनो या न बनो कोई गम नहीं,कम से कम इंसान बना यह भी कम नहीं-अरुण चैतन्य महाराज

0
19

अमौली,फतेहपुर। विकास खण्ड के अंतर्गत आजमपुर गढ़वा में रविवार को स्थित ब्रहम देव आश्रम में माँ बगवती जी की प्राण प्रतिष्ठा की त्रतीय वषर्गांठ बड़े ही धूमधाम से मनाई गयी।जिसमे मुख्य रूप से श्री श्री 108 महामंडलेश्वर पनकी मंदिर से श्री कृष्ण दास जी महाराज एवं श्री बाल योगा महंत अरुण चैतन्य जी महाराज,श्री आदित्य सिंह विश्वहिंदू परिषद महा संघ प्रदेश उपाध्यक्ष की उपस्थित में मन्त्र उच्चारण के साथ त्रतीय वर्षगाँठ की शुरुआत हुई अरुण चैतन्य महाराज जी ने कहा की तुम देवता बनो या न बनो कोई गम नही कम से कम इंसान बनो यह भी कम नहीं।तुम किसी का सम्मान करो या न करो कोई गम नही कम से कम किसी का अपमान न करो यह भी कम नहीं।कार्यक्रम के मुख्य आयोजक भानू प्रजापति की उपस्थित में आए हुए सभी संत महाराज को सम्मानित कर आशीर्वाद लिया।क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में आए हुए संतो को प्रसाद रुपी भोजन करा कर पुष्प माला उपहार भेंट कर सम्मानित किया कार्यक्रम में चल रहे विशाल भंडारे में क्षेत्र वासियों सहित हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर ब्रह्मदेव आश्रम में माँ भगवती का आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम का संचालक शिक्षक उमेश त्रिवेदी जी ने किया।मुख्य रूप से आयोजक कर्ता भानू प्रजापति, पवन प्रजापति, रामौतार, रमाकांत, शुभम अवस्थी,जगत सिंह,संजय निषाद,कुंदन सहित समस्त ग्राम वासियों ने सहयोग किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here