फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर फतेहपुर पहुंचकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। खागा तहसील क्षेत्र के पूर्व विधायक मो. सफीर के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी धोखेबाज पार्टी बताया। यह सरकार 10 साल से जनता को सिर्फ घुमा रही है। वही एसआईआर सवाल पर हमेशा की तरह दलित पिछड़ा अल्पसंख्यको के नाम काटे जाने का आरोप लगाया । पीडीए हमारी ताकत है और समाजवादी पार्टी उन्हें हक और सम्मान दिलाने का काम करेगी। वहीं शंकराचार्य प्रकरण पर कहा कि भाजपा शासनकाल में शंकराचार्य को संगम में अपमानित किया गया और असली शंकराचार्य का सर्टिफिकेट मांग रहे हैं। जिनके पास खुद योगी होने का प्रमाण नहीं है। वह दूसरे से प्रमाण पत्र कैसे मांग सकता है। कानून व्यवस्था पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि फतेहपुर ही नहीं पूरा प्रदेश में क्राइम लगातार बढ़ रहा है। जमीन माफिया सबसे ज्यादा भाजपा से जुड़े लोग हैं। लोकतंत्र के मंदिर में खराब भाषा का इस्तेमाल हो रहा है। स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने गोरखपुर में 19 लोगों की आंख की रोशनी जाने की घटना का जिक्र किया। बजट को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें सिर्फ सपने दिखाए गए हैं। सरकार आंकड़े छुपा रही है। सपा प्रमुख ने प्रदेश सरकार ही नहीं केंद्र सरकार पर हमला बोला औरअमेरिका से पशु चारा, सोयाबीन तेल, मुर्गी और बकरी का दाना आयात किए जाने पर चिंता जताई। भारत का किसान क्या करेगा ? वह भूखा मर जाएगा। उन्होंने कहा कि फतेहपुर को भाजपा पीडीए की ताकत के चलते ‘फतेह’ नहीं कर पाई। मुस्लिम ध्रुवीकरण के सवाल पर भाजपा को मुस्लिम विरोधी बताया। इसके बाद वह हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्या के आवास और शहर के पनी मुहल्ला स्थित नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष नजाकत खातून के आवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। अंत में वह शादीपुर स्थित गेस्ट हाउस में सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव की सुपुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए। जहां वर वधू को आशीर्वाद दिया। इस दौरान सांसद नरेश उत्तम पटेल, सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, पूर्व विधायक वीर अभिमन्यु सिंह यादव उर्फ वीरन यादव, जहानाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष सैय्यद आबिद हसन सहित कई सपा नेता मौजूद रहे।




