घाटमपुर में जल्द होगा एलिवेटेड हाइवे भूमि का अधिग्रहण, एडीएम, एनएचआई ने समझी किसानों की मांगें; मुआवजा बढ़ाने पर हुई चर्चा

0
12

संवाददाता,घाटमपुर। तहसील सभागार में एडीएम (एल ए) और एनएचआई के अधिकारियों ने किसानों के साथ बैठक की है, इस दौरान अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को सुना। किसानों की प्रमुख मांग मुआवजा बढ़ाने की सामने आई है किसानों ने इसके अलावा कोई आपत्ति नहीं जताई है। अधिकारियों ने किसानों को अपनी आपत्ति लिखित रूप से दर्ज कराने को कहा है। ताकि उनका निस्तारण समय से किया जा सके।
बुधवार दोपहर घाटमपुर तहसील सभागार कक्ष में प्रस्तावित एलिवेटेड हाइवे सड़क के लिए होने वाले भू अधिग्रहण में किसानों की आपत्ति सुनने के लिए एक बैठक आयोजित हुई बैठक में कानपुर एडीएम (एल ए) संतोष कुमार, एनएचआई के परियोजना निदेशक पंकज यादव सहित, घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह, तहसीलदार अंकिता पाठक ने किसानों की समस्याएं सुनी, इस दौरान पहुंचे किसान राजकुमार ने कहा कि साहब हमारे चक के बीच से रोड जा रहा है, हमारे पास 31 बीघा खेत है। हम उस पार कैसे जायेंगे, तो इस पर अधिकारियों ने लिंक मार्ग पर अंडर पास बनाए जाने की बात कही, ग्राम प्रधान भदरस जयनारायण ने कहा प्रस्तावित फोर लेन की जगह पर छ: लेन का भू अधिग्रहण क्यों किया जा रहा है। इस पर अधिकारियों ने कहा कि एलिवेटेड हाइवे में जितनी चौड़ाई होती है, उतनी जमीन ली जा रही है। किसान राजाराम ने पूछा कि साहब मेरी ऑन रोड जमीन है, क्या इसका मुआवजा अलग मिलेगा, अधिकारियों ने किसानो से स्पष्ट किया कि हाइवे किनारे की जमीनों का सर्किल रेट अलग होता है, अंदर की जमीनों का अलग होता है। जमीन के स्टाम्प वैल्यू के आधार पर सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। इसके बाद किसानों और अधिकारियों ने पर्यावरण को लेकर भी चर्चाएं की, किसानों का अधिकारियों से मुआवजा बढ़ाने की मांग पर फोकस ज्यादा रहा
कानपुर एडीएम(एल ए) संतोष कुमार ने बताया कि प्रस्तावित एलिवेटेड हाइवे के लिए भू अधिग्रहण होना है, जिसके चलते किसानों की समस्याएं सुनी गई है, किसानों ने कोई आपत्ति नहीं दर्ज कराई है, किसानों को स्टाम्प वैल्यू का सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here