उन्नाव।जिलाधिकारी ने घरौनी की प्रगति ठीक न होने पर कार्य मे तेजी लाकर घरौनी की प्रगति में सुधार के निर्देश दिए।पैमाइश के मामलों में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को निर्देशित कर ठीक ढंग से कार्य कराया जाए।जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में तहसील न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण की स्थिति स्वामित्व योजना घरौनी की प्रगति,राजस्व वसूली, मुख्यमंत्री संदर्भ सहित अन्य तहसील के राजस्व सम्बन्धी कार्या की समीक्षा की गयी। तहसील न्यायालय में लंबित वादों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी कारी ने लक्ष्य के साथ वादों के निस्तारण को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि कोई लापरवाही न हो अभियान चलाकर धारा 34,67 व अन्य जो पुराने वाद हैं निस्तारण सुनिश्चित किया जाए । तहसील के किसी भी नयायालय में कोई भी पुराना वाद लंबित न रहे यह ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने स्वामित्व योजना में घरौनी की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि प्राथमिकता से प्रगति सुधारी जाए । जिलाधिकारी ने घरौनी की प्रगति ठीक न होने पर कहा कि कार्य मे तेजी लाकर ड्रोन सर्वे सहित सभी आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर घरौनी का वितरण किया जाए। जिलाधिकारी ने तहसीलों में लंबित बड़े बकाए दारों की वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि बड़े बकाए दारों को कतई बख्सा न जाए अभियान चलाकर राजस्व वसूली कराकर जाए। कहा कि अभियान चलाकर जमा कराया जाए जो वसूली का लक्ष्य दिया गया है वह अवश्य पूर्ण होना है ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने कहा मुख्यमंत्री संदर्भो का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण समय से हो जाए किसी तहसील में लंबित न रखा जाए डिफाल्टर होने से पूर्ण निस्तारण हो जाय यह अवश्य ध्यान रखा जाए। पैमाइश के मामलों में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को निर्देशित कर ठीक ढंग से कार्य कराया जाए अन्यथा लापरवाही में कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
वैठक के अवसर पर अपर जिला धिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड़ न्यायिक श्री अमिताभ यादव, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज उपजिलाधिकारी सदर हसनगंज पूर्वा बीघापुर सहित अन्य उपजिलाधिकारी तहसील दार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।




