संवाददाता,घाटमपुर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को घाटमपुर के माँ कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर में विराट हिन्दू सम्मेलन के आयोजन में श्रद्धा, समरसता और राष्ट्रभक्ति अलंकृत सम्मेलन में संत-महात्माओं, सामाजिक प्रबुद्धजनों एवं हिन्दू समाज के विभिन्न वर्गों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान समूचा वातावरण “भारत माता की जय” और “वन्दे मातरम्” के नारों से गूंज उठा सम्मेलन की मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में हिन्दू समाज को एकजुट रहने का संदेश देते हुए कहा कि संस्कारयुक्त और संगठित समाज ही राष्ट्र को सशक्त स्वालंबी बनाता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों की रक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका अहम मानी जाती है। सम्मेलन के मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय संयोजक प्रकाश शर्मा ने सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि युवा शक्ति जब संस्कारों से जुड़ती है, तभी समाज और राष्ट्र प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है।
विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर पूज्य श्री कृष्णदास महाराज (पनकी हनुमान मंदिर) एवं राजेन्द्र (क्षेत्र प्रचारक प्रमुख, पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र) ने भी अपने विचार प्रस्तुत करते हुए हिन्दू समाज में एकता और समरसता परस्पर बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला प्रचारक आशीष, अनुज कुमार,मनोज परमार, अमोल सिंह, शिवकांत, हेमंत एवं शरद की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही गौरव पांडेय, रवि एवं विकल्प बाजपेयी की सक्रिय सहभागिता भी सराहनीय रही। सम्मेलन के दौरान तक्षशिला पब्लिक स्कूल, बी.एल.बी.डी. पब्लिक स्कूल एवं शक्ति डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों पर उपस्थित हिंदू जनसमूह ने तालियों से उत्साह बढ़ाया। तत्पश्चात भारत माता की आरती और प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन हिन्दू सम्मेलन समिति, घाटमपुर के तत्वावधान में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान घाटमपुर विधायक सरोज कुरील, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
देखे फोटो।





