अमौली,फतेहपुर। जनपद में इन दिनों अपराध नियंत्रण में फेल व कार्यों पर लापरवाही बरत रहे थानाध्यक्षों पर पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह लगातार कार्रवाई कर रहे। लेकिन कुछ थानाध्यक्ष एसपी को गुमराह करके थानाध्यक्षी चला कर मलाई काट रहे है।जिन्हें न तो क्षेत्र में हो रहे अपराध दिख रहे है नाही अपराधियों पर कोई शिकंजा कस रहे हैं।ऐसा ही जनपद में एक चांदपुर थाना सुर्खियों में आया है।इस थाने में अपराध को लेकर अगर बात की जाए तो ऐसे जघन्य अपराध दिन में दिन बढ़ते जा रहे जिन्हें रोकथाम लगाने के बजाय पुलिस संरक्षण देकर मलाई काट रही है।छुटपुट कार्रवाई का हवाला देकर थाना अध्यक्ष थानेदारी चला रहे है।इस थाना क्षेत्र में बीते दो माह में आधा दर्जन से ज्यादा छोटी बड़ी चोरियों की वारदातों को चोरों ने अंजाम दिया घटना के खुलासा करने के बजाय पुलिस केवल औपचारिकता निभाते हुए केवल जांच में ही उलझी पड़ी है।हुई चोरी की वारदातों में बीते दो माह के अंदर हुई वारदातों में जजमोइया मोड़ के समीप स्थित एक बक्सा बखारी की दुकान से दिवाल काट कर लाखों का सामान चोर ले गए,दूसरी चोरी की वारदात में अमौली कस्बे से तीन ई रिक्शा की सभी बैटरी को चोरों ने पार कर दिया,तीसरी चोरी कुलखेड़ा गांव के पंचायत भवन में ई रिक्शा की सभी बैट्री,भवन में रखा जरूरी सामान चोरों ने पार किया,चौथी चोरी कुलखेड़ा गांव के कंपोजिट विद्यालय में सेंध लगाकर चोरों ने रसोई में रखा लाखों का सामान पार किया, पांचवी चोरी गांगपुर गांव में एक घर को निशाना बनाकर एक बुजुर्ग को चोरों ने पहले बंधक बनाया फिर पीटा इसके बाद नगदी समेत लाखों के जेवरात चोरों ने पार कर दिया,छठवीं चोरी अमौली चौकी से तीन किलोमीटर स्थित कहींजरा ग्राम सभा मजरे संन्यास नगर में एक घर में अकेली सोई महिला को चोरों ने कमरे में बंद कर नगदी समेत लाखों के जेवरात पार किए,सातवीं चोरी थाना क्षेत्र के दरियापुर छेदिया गौरा गांव में रात्रि में एक को निशाना बना कर घर की खिड़की काट नगदी समेत लाखों के जेवरात अज्ञात चोर पार कर दिया।ये लगातार हुई चोरियों से क्षेत्रीय ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्रीय लोगों का इलाकाई पुलिस से भरोसा उठ गया है।सभी भुक्तभोगी का आरोप है की चोरियों का खुलासा न कर पुलिस जांच का हवाला देकर दो माह से केवल टहला रही हैं।
एक घटना के खुलासे में पुलिस ने क्या किया खेल—-
थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव में बीते दिनों पहले चोरी की घटनाओं में से आशंका के तौर पर पूछताछ के लिए 15 लोगों उठाया जिसमें मात्र दो आरोपियों को दोषी मानकर उन्हें जेल भेज दिया। लेकिन बच्चे 13 लोगों को उठाए गए लोगों से पूछताछ के बाद शुरू हुआ चांदपुर पुलिस का खेल,उठाए गए आरोपियों में से एक भाई की बहन ने पुलिस के ऊपर आरोप लगाते हुए पूरी घटना के बारे में कैमरे के सामने बता डाला।चांदपुर पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया की एक चोरी की घटना हुई जिसमें मेरे भाई अजय सहित गांव के अन्य लोगों सहित 15 लोगों को पुलिस ले गई है एक सप्ताह से थाने में बैठाकर प्रताड़ित करती रही गांव से पकड़े गए अन्य लोगों पुलिस ने 13 लोगों को पैसे लेकर छोड़ दिया उसी में हमसे भी एक लाख की डिमांड की गई पैसा न दे पाने से पुलिस भाई को जेल भेज दिया निर्दोष को जेल भेज कर पुलिस ने फर्जी तरीके से खुलासा कर वाहवाही लूट रही है।
क्षेत्रीय ग्रामीणों का मानना है की थाना क्षेत्र में घर और परचून की दुकानों से अवैध तरीके शराब की बिक्री,अवैध मिट्टी का खनन, जुआं,अवैध परिवहन,चोरी,लूट जैसे अपराध क्षेत्र में बढ़ते जा रहे हैं।जिस पर पुलिस कोई रोकथाम न लगाकर अपराधियों को संरक्षण दे रही है।जिससे क्षेत्र में अपराध बेलगाम हो गया है।पुलिस केवल अवैध कारोबार को बढ़ावा देते हुए मलाई खाने में ध्यान दे रही है।कानून सुरक्षा व्यवस्था अपराध नियंत्रण में चांदपुर पुलिस फेल नजर आ रही हैं।अपराध को नियंत्रण न कर पाने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
देखे वीडियो।




