असोहा,उन्नाव।बीती रात पुरवा अचलगंज – सड़क पर गदोरवा के संकेतक से टकराकर बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि दिन में हुए भंडारे मैं शामिल न हो पाने के कारण देर रात तीनों अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से मौसिया के यहां मोहनलालगंज जा रहे थे कि अचानक घटना हो गई।
गदोरवा गांव के पास स्थित लोन नदी के अंधे मोड़ के पर मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर वहां लोहे के लगे साइन बोर्ड से टकरा गई जिससे मौके पर दो दोस्तों की मौत हो गई और तीसरा गंभीर रुप से घायल वहीं पड़ा रहा।एक्सीडेंट का शोर सुनकर पहुंचे प्रधान प्रफुल्ल पटेल ने घटना की सूचना पुरवा पुलिस को दी।कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस घायल को पुरवा सी एच् सी लाई जहां उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया । बीघापुर थाना क्षेत्र के राम अढ़ोली निवासी अनुराग पुत्र रमेश कुमार उम्र 31 वर्ष के मौसिया मोहनलालगंज में रहते हैं जिनके यहां दिन में भंडारा था दिन भंडारे में शामिल नहीं हो पाए थे इसलिए अपने मित्र राहुल और सौरभ के साथ देर रात 10: बजे अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूपी 35 बी एम 0933 अपाचे में सवार होकर मौसिया के यहां जाने के लिए निकले तभी पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गदोरवा स्थित लोन नदी के पास अंधा मोड़ है तथा निर्माण और मोड़ के लिए वहां पर साइन बोर्ड लगा हुआ है नदीपुल के नजदीक पहुंचते ही मोड पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधा साइन बोर्ड से जा टकराई जहां पर मौके पर ही अनुराग पुत्र रमेश कुमार निवासी ग्राम अढ़ोली थाना बीघापुर , व राहुल पाल पुत्र काली प्रसाद उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बेसन खेड़ा थाना बीघापुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सौरभ पुत्र संतोष गौतम निवासी ग्राम तौरा थाना पुरवा उम्र 25 वर्ष घायल अवस्था में मौके पर पड़ा तड़पता रहा । एक्सीडेंट की तेज आवाज सुनकर वहां से थोड़ी ही दूरी पर अपने घर पर सो रहे प्रधान प्रफुल्ल पटेल मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी जिस पर आनन फानन में मौके पर पहुंचे कोतवाल अमर नाथ यादव ने एंबुलेंस को बुलवाया घायल सौरभ पुत्र संतोष गौतम को लेकर सी एच् सी पहुंचे मगर देर हो चुकी थी डॉक्टर ने सौरभ को भी मृतक घोषित कर दिया ।मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना पुलिस ने दी देर रात 1:00 बजे मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे हृदय विधारक घटना देख सभी फफक फफक कर रो पड़े ।
मृतक अनुराग ट्रक ड्राइवर था तथा ट्रक चलाकर वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था तीन दिन पूर्व मृतक अनुराग के एक पुत्री हुई थी।अनुराग की शादी 3 वर्ष पूर्व हुई थीं । मृतक अनुराग तीन भाई हैं बड़ा भाई अजीत तथा छोटा भाई अनूप है तथा पत्नी रोशनी देवी की चीत्कार से पत्थर दिल भी पिघल गए।
मृतक राहुल दो भाई हैं छोटा भाई रोहित तथा बहन रिंकी है राहुल के पिता का 16 वर्ष पूर्व ही निधन हो गया था तथा राहुल दूध का व्यवसाय करता था राहुल की शादी तय थी तथा 25 अप्रैल को उसकी बारात जानी थी।विवाह से पूर्व वह असमय कालकलवित हो गया।
मृतक सौरभ गौतम दो भाई हैं छोटा भाई शिवा है सौरभ सिकंदरपुर में अपने मामा के यहां ही रहकर जेसीबी चलाता है तथा शिवा पूना में रहकर नौकरी करता है । मां शीला का पिता संतोष का रो रो कर बुरा हाल है ।
पुरवा लोन नदी पर अंधा मोड़ होने के कारण आमने-सामने से आती जाती गाड़ियां अक्सर आपस मे टकरा जाती हैं। खास यह कि दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग पर सक्षम अधिकारियों के कान में जूं नहीं रेंगी लोगों का कहना है स्पीड ब्रेकर होने से घटनाओं में जबरदस्त कमी आयेगी। अंधा मोड़ के कारण वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं कई वाहन नदी में गिर चुके हैं कई जानें जा चुकी हैं जनहित में दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने चाहिए।
जो दिशा सूचक लोगों के जीवन रक्षा के लिए लगा था वही बना मौत का कारण युवकों की मोटरसाइकिल सीधा जाकर दिशा सूचक के लोहे से खंभे से टकरा गई । मजबूत लोहे का दिशा सूचक जिस तरह से टूट गया वह खुद बयां कर रही थी मोटरसाइकिल की स्पीड क्या रही होगी।
देखे फोटो।





