अमौली,फतेहपुर।चांदपुर थाना क्षेत्र में परचून की दुकानों और घरों से शराब बिकना आम बात हो गई है।बीते एक सप्ताह से दो वीडियो घरों से शराब बेचने के वीडियो वायरल हुए थे।जिसकी में जांच में आबकारी विभाग इलाकाई प्रशासन लगा हुआ है वीडियो तथ्यों के आधार पर जांच पूरी हो पाती तब तक सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार वीडियो वायरल होने से बिक रही अवैध तरीके से शराब की बिक्री न थमने पर आबकारी स्थानीय पुलिस पर सवाल खड़े हो गए हैं।ग्रामीणों का कहना है की गांव गांव में शराब बिकने से नशे की हालत में लोग गाली गलौज करते हैं महिलाओं और बहू बेटियों को निकलना दुश्वार हो गया है।क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब न बंद होने से हम ग्रामीण सभी वीडियो बनाकर खुद ही वायरल कर रहे है। प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया है की इलाकाई पुलिस को अवैध शराब बिक्री की सूचना देने पर कोई कार्रवाई न कर उन्हें संरक्षण देकर महीना वसूली कर खुलेआम बिक्री करवा रही है।अवैध शराब से क्षेत्र में अपराध बढ़ता जा रहा है स्थानीय प्रशासन चुप्पी साधे हुए है।
इस बाबत आबकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया है की क्षेत्र में लगातार वीडियो वायरल हो रहे है सभी वीडियो की जांच कराई जाएगी।
देखे वीडियो।




