उन्नाव पुलिस का एक ऐसा पुलिस उप निरीक्षक जिसके जिसके हृदय में धड़कता है गरीब असहाय का दर्द

0
33

उन्नाव।मानवीय संवेदना से परिपूर्ण यह उप निरीक्षक है सफीपुर कोतवाली के प्रभारी सुब्रत नारायण त्रिपाठी।सफीपुर कोतवाली का प्रभार लेने के कुछ दिन उपरांत ही कोतवाली क्षेत्र के नैनी खेड़ा गांव की एक बच्ची दुर्घटना में असमय काल कवलित हो गई बच्ची का परिवार अत्यंत ही गरीब था कोतवाली प्रभारी श्री त्रिपाठी पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आकर अपने निजी श्रोत से पचास हजार की मदद की थी।ठीक ऐसी ही घटना विगत 15 जनवरी को घटित हुई जब कोतवाली क्षेत्र के नया खेड़ा गांव निवासी युवक रिंकू अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी के साथ अपनी ससुराल मकर सक्रांति पर्व पर जा रहा था चकलवंशी~ बिठूर मार्ग पर हसनापुर गांव के निकट विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी जिससे पति पत्नी दोनो घायल हो गए पत्नी लगभग आठ माह के गर्भ से थी जो गंभीर रूप से घायल हो गई उसे स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।परिवार की माली हालत ठीक नहीं है अत्यंत ही गरीबी हालत में किसी तरह अपना जीवकोपार्जन करता है परिवार का मुखिया अर्थात रिंकू के पिता का भी इलाज चल रहा है।परिवार की दयनीय दशा के मद्दे नजर एक बार सह्रदयी कोतवाली प्रभारी सुब्रत नारायण त्रिपाठी ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए पीड़ित परिवार की मदद को आगे आकर अपने निजी श्रोत से दस हजार रुपए की आर्थिक मदद करते हुए हॉस्पिटल के डॉक्टरों से मिलकर बेहतर इलाज उप लब्ध कराने कहा उन्होंने इलाज में जो भी मदद की आवश्यकता होगी वह उसे पूरा करेंगे।क्षेत्र में संवेदनशील पुलिस सब इंस्पेक्टर की मानवीय संवेदना को हर ओर सर्वत्र सराहना हो रही है लोगो का मानना है इस उप निरीक्षक ने प्रायः पुलिस के प्रति कायम नकारात्मक सोच को जन मानस में बदल दिया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here