अमौली,फतेहपुर। विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा मंगलपुर टकौली में जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान ने ठंड से निजात पाने के लिए 101 बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों को सम्मानित कर कम्बल वितरित किया।कार्यक्रम में पहुंचे अकबरपुर नसीरपुर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अमरीश उत्तम तथा मंगलपुर टकौली ग्राम प्रधान राजू सचान ने कड़ाके की ठंड के चलते 60 वर्ष व उससे अधिक उम्र के 101 बुजुर्गों को कम्बल बांटे। तथा सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर उनको नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। ज़िला पंचायत सदस्य अमरीश उत्तम ने बताया हमारे क्षेत्र अंतर्गत कोई भी ऐसी ग्राम सभा नहीं है। जहां मैंने काम न किया हो। वही ग्राम प्रधान राजू ने बताया मुझे इस ग्राम सभा के लोगों ने लगातार दो पंचवर्षीय से आशीर्वाद दिया है।इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अकबरपुर नसीरपुर ज़िला पंचायत सदस्य अमरीश उत्तम,टकौली ग्राम प्रधान राजू सचान, नोनारा प्रधान प्रतिनिधि राजेश उत्तम,पूर्व प्रधान देश नारायण सचान,बिरनई प्रधान श्रीकांत उत्तम,डा०अनूप सचान,राम गुलाम प्रजापति, शिवगोपाल गोस्वामी, महादेव प्रजापति सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
देखे फोटो।





