कल्याणपुर,कानपुर।दिनांक 02./12/2025 को चौकी प्रभारी इंदिरा नगर उप निरीक्षक हरेन्द्र सिंह थाना कल्यानपुर द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से की गई तकनीकी ट्रैकिंग एवं सतत प्रयास से एक व्यक्ति का खोया हुआ मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किया गया।
चौकी प्रभारी द्वारा बरामद मोबाइल फोन को विधिक औपचारिकताओं के उपरांत मोबाइल स्वामी को सुपुर्द किया गया। मोबाइल प्राप्त होने पर युवक के चेहरे पर पुनः मुस्कान लौट आई तथा उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
CEIR पोर्टल पर मोबाइल खोने की रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया
यदि आपका मोबाइल खो गया है या चोरी हो गया है, तो आप CEIR पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कर मोबाइल को ब्लॉक करा सकते हैं तथा बरामदगी की प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं। प्रक्रिया निम्नवत है:
1️⃣ FIR या GD एंट्री कराएँ
अपने नजदीकी थाने में मोबाइल खोने/चोरी की सूचना देकर FIR/GD नंबर प्राप्त करें।
2️⃣ CEIR पोर्टल पर जाएँ
वेबसाइट: https://www.ceir.gov.in
3️⃣ ‘Block Lost/Stolen Mobile’ विकल्प चुनें
यह विकल्प मोबाइल को ब्लॉक कर नेटवर्क से डिसेबल करने के लिए होता है।
4️⃣ आवश्यक जानकारी भरें
मोबाइल नंबर
IMEI नंबर (मोबाइल बॉक्स/बिल/पुराने फोन में *#06# से भी उपलब्ध)
खोने की तारीख व स्थान
FIR/GD नंबर
पहचान प्रमाण (ID Proof)
मोबाइल की रसीद (यदि उपलब्ध)
5️⃣ OTP वेरिफिकेशन
वैकल्पिक मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।
6️⃣ शिकायत सबमिट करें
शिकायत दर्ज होते ही आपका मोबाइल CEIR सिस्टम में ब्लॉक हो जाएगा और खोज प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती है।
7️⃣ मोबाइल मिलने पर ‘Unblock Mobile’ विकल्प का उपयोग करें
बरामदगी के बाद CEIR पोर्टल पर जाकर मोबाइल को अनब्लॉक किया जा सकता है।




