गाना प्लांट से बढ़ रहा वायु प्रदूषण काला धुआं फेंक रही चिमनियां

0
43

अमौली,फतेहपुर।चांदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में संचालित गाना प्लांट के काले धुएं पर किसी तरह की रोक-टोक नहीं है।दर्जनों प्लांट की चिमनियों से निकलने वाला जहरीला धुवां ग्रामीण आबादी के लिए मुसीबत बन गया है। कपड़े खराब होने के साथ-साथ लोगों की आंखों में जलन और खांसी की शिकायते आ रही है बिंदकी तहसील क्षेत्र के गांव अमौली बेहटा,धमना,बिलारी,बिरनई, सथीगंवा,मदरी, दिघरुवा,खानपुर कदीम क्षेत्र में दर्जनों गाना प्लांट संचालित हैं ग्रामीणों का आरोप है की इन प्लांटों से गन्ने की कोई की जगह अन्य अपशिष्ट पदार्थ जलाए जा रहे हैं जिससे धुवां और ज्यादा जहरीला होता जा रहा है एक और प्रशासन खेतों में पराली जलाने वालों पर कार्रवाई कर रहा है तो दूसरी ओर निगरानी की औपचारिकता में गन्ना प्लांट की चिमनियों से उठने वाले काले धुएं पर कोई नियंत्रण नहीं है ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से शिकायत करने के बावजूद विभाग के अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं ग्रामीणों ने मांग की है कि जैसे पराली जलाने पर रोक और कार्रवाई की जाती है वैसे ही गाना प्लांट से प्रदूषण रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं ताकि गांव की हवाओं को दूषित होने से बचाया जा सके।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here