वन माफियाओं के हौसले बुलंद दिन में काट डाले हरे प्रतिबंधित दो बड़े महुआ के पेड़, जिम्मेदार अफसर बेखबर

0
110

अमौली,फतेहपुर।चांदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पढ़नी गांव के समीप दिन में ही वन माफियाओं ने हरे भरे दो बड़े महुआ के प्रतिबंधित पेड़ों को काट कर ठिकाने लगा दिया। जबकि सरकार एक तरफ अधिक से अधिक हरे वृक्ष और रोपण का अभियान चला रही है वहीं दूसरी तरफ वन माफिया हरे-भरे प्रतिबंधित पेड़ों को अवैध तरीके से दिनदहाड़े काटकर अवैध कमाई का जरिया बना लिया हैं।इन वन माफियाओं पर विभागीय कठोर कार्रवाई न होने से माफियाओं के फैसले बुलंद होते जा रहे हैं।स्थानीय पुलिस और विभागीय अफसरों की रहमो करम से थाना क्षेत्र में रात दिन यह धंधा फलफूल रहा है।

इस बाबत वन क्षेत्राधिकारी विवेकानंद गुप्ता ने बताया है कि जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here