सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपाइयों ने निकाली पदयात्राः महाराजपुर में ‘एकता यात्रा’, बिहारी गानों पर झूमे कार्यकर्ता

0
82

सरसौल,कानपुर।सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपाइयों ने महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकाली। इस ‘एकता यात्रा’ का उद्देश्य ‘एक भारत आत्मनिर्भर भारत’ का संदेश देना था।

यह यात्रा रूमा एक्सिस कॉलेज से शुरू होकर महाराजपुर के टिकेश्वर धाम मंदिर तक गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहारी गानों पर जमकर नृत्य किया, जो बिहार चुनाव में पार्टी की जीत की खुशी का इजहार भी था।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया। उन्होंने बताया कि यह यात्रा न केवल लौह पुरुष सरदार पटेल के योगदान को याद करने का अवसर है, बल्कि ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के बीच आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने का माध्यम भी है।

कानपुर,जिला युवा अधिकारी अनुपम कैथवास के निर्देश पर ‘मेरा युवा भारत’ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार से हिमांशु कुमार अपनी टीम, जिसमें सतीश कुमार और संगम साहू , शुभम,मोहित, दिनेश,कपिल रनजीत,सूरज,और विभिन्न युवा मंडल के सदस्य,पदयात्रा में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, सुरेंद्र अवस्थी, विनय मिश्रा, लक्ष्मी नारायण निषाद,रानू शुक्ला, अजय प्रताप सिंह, हरिहर सिंह भदौरिया , धीरेंद्र शुक्ला, प्रवेश बाजपेई,फूल सिंह साहू,विराट सिंह ,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here