सरसौल,कानपुर।महाराजपुर विधानसभा स्थित, उदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, भदासा में बाल दिवस के अवसर में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक योगेंद्र कुमार सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
समारोह में फतेहबहादुर सिंह गिल और मानेश दीक्षित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को संबोधित किया और उनके साथ भोजन भी ग्रहण किया।
इस अवसर पर , प्रधानाध्यापक अनिल कुमार यादव, प्राइमरी प्रधानाध्यापक अजय सिंह, सत्येन्द्र सिंह, शुभम कुमार, सूरजभान यादव, अंकुर मिश्रा, रुपेश कुमार, सिन्की देवी, रुबी देवी, कामिनी देवी, दिव्या, शुभीर यादव और संतोष कुमार दीक्षित सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
देखे फोटो।





