अमौली,फतेहपुर।प्रत्येक ग्राम सभा में साफ सफाई को लेकर सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की गयी।लेकिन सफाई कर्मचारी गांवो में सफाई न कर ब्लॉक के ऑफिस के कंप्यूटर कक्ष व बाबुओं के खाना बनाने तक सिमित रह गए है।अधिकतर सफाई कर्मी गांवो में सफाई न कर ग्राम प्रधान के घर और ब्लॉक के बाबुओं के ऑफिस के चक्कर लगा कर ड्यूटी निभा रहे गाँवो के साफ सफाई से इनका कोई वास्ता ही नही है।ऐसा ही एक मामला अमौली विकास खण्ड का सामने आया है ब्लॉक में तैनात सफाई कर्मचारी कुछ ब्लॉक में कम्प्यूटर चला रहे है तो कुछ बाबुओं के रसोइयों में खाना बना रहे है।जब की इन सभी सफाई कर्मियों की तैनाती ग्राम सभा जारा,एतमादपुर, गोहरारी, आजमपुर गढ़वा, सलीमपुर कनैरा, फहरादपुर,पूरे राहत अली इन गांवो में तैनाती होने के बाद भी ये सफाई कर्मी गाँवो में साफ सफाई न कर ब्लॉक के अधिकारियों की सेवा कर बैठे बैठे सरकार से तनख्वाह उठा रहे है।
इस बावत खण्ड विकास अधिकारी सुरेश कुमार शिवहरे ने बताया है की दो सफाई कर्मचारी ब्लॉक में ही कामकाज के लिए रखा गया है बाकी अन्य कर्मचारियों की जानकारी नही है।जाँच कराई जायेगी।
देखे फोटो।





