पुलिस उपायुक्त पश्चिम के निर्देशन में थाना पनकी पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा 36 लाख कीमत के मोबाइल फोन गबन का खुलासा, 50 इनफिनिक्स हैंडसेट बरामद

0
158

पनकी,कानपुर। पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त पश्चिम कानपुर नगर, अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम कानपुर नगर, सहायक पुलिस आयुक्त पनकी कानपुर नगर, के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक थाना पनकी कानपुर नगर के निकट निर्देशन में उ0नि0 श्रवण कुमार तिवारी के साथ थाना पनकी कानपुर नगर एवं सर्विलांस सेल पश्चिम जोन की संयुक्त टीम, द्वारा मु0अ0सं0 382/2024 धारा 406 भा०द० वि० थाना पनकी कानपुर नगर में अभियुक्त द्वारा वादी की SK ट्रेडर्स वेंचर्स नामक फर्म स्थित- 586, E. ब्लक, पनकी, कानपुर नगर, से इनफिनिक्स कम्पनी मोबाइल फोन के विभिन्न हैंडसेट जिसकी अनुमानित कीमत करीब 36 लाख रुपये थी वादी द्वारा बताये गये डीलर्स को न देकर गबन कर अमानत में ख्यानत कर गोपनीय तरीके से अन्य डीलर्स को बेच दिया गया था, जिसमें गठित टीम के अथक प्रयास व मोबाइल फोन ट्रैकिंग, सीडीआर विशलेषण व विभिन्न तकनीकी व मानवीय संसाधनों का उपयोग कर कुल 50 इनफिनिक्स कम्पनी मोबाइल फोन हैंडसेट विभिन्न स्थानों से सफलता पूर्वक बरामद किया गया। आम जनमानस द्वारा पुलिस द्वारा किये गये उक्त कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की गई,पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा घटना का सफल अनावरण करने वाली टीम को 20,000/- रूपए के नकद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।

अभियुक्त। धीरज दोलानी (उम्र 40 वर्ष) पुत्र राजकुमार दोलानी नि० पी रोड सीसामऊ

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम।

1. प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार भदौरिया थाना पनकी, कानपुर नगर

2. उ0नि0 श्रवण कुमार तिवारी ची प्रा) पनकी मंदिर, थाना पनकी, कानपुर नगर

3. उ0नि0 विपिन मोरल, सर्विलांस सेल, पश्चिम जोन

4. उ0नि0 श्री प्रभात मिश्रा थाना पनकी, कानपुर नगर

5. हे0का0 सैयद मो इमरान, सर्विलांस सेल, पश्चिम जोन

6. हरिओम थाना पनकी, कानपुर नगर

7. संजय, सर्विलांस सेल, पश्चिम जोन

8. धर्मेन्द्र, सर्विलांस सेल, पश्चिम जोन

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here