शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन निकाली गयी रथ यात्रा,कैबिनेट मंत्री और पूर्व विधायक ने खीचा रथ

0
150

अमौली,फतेहपुर। कस्बे में नवरात्रि पर्व पर प्रति वर्ष होने वाले दुर्गा पूजा कार्यक्रम में इस वर्ष भी कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजित हुआ।कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ के चरणों में पूजन अर्चन कर रथ यात्रा के साथ किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा रथ माँ दुर्गा,गणेश,भैरव बाबा,बजरंगबली व मिशन शक्ति के तहत,माननीय प्रधानमंत्री मुहीम के तहत एक पेड़ माँ के नाम के साथ रथ निकाले गए जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।देवी देवताओं की झाँकियों के साथ साथ ढ़ोल लंगाड़े,डीजे के भक्ति धुन में भक्त नाचते गाते भक्ति रस में सराबोर रहे।रथ यात्रा में सर्वाधिक संख्या युवाओं की रही।कस्बे में भ्रमण के दौरान सभी प्रतिमाओं को ग्रामीणों ने जगह जगह रोककर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत पूजन अर्चन किया।यात्रा में कमेटी द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर माँ दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष रवि ओमर,महा मंत्री उमेश त्रिवेदी,कोषाध्यक्ष राजाराम ओमर,मुकेश ओमर,अखिलेश ओमर,रजत प्रताप सिंह,प्रियांशु ओमर,दीपक ओमर,शुभम ठाकरे,सौम्य ओमर व कमेटी के अन्य पदाधिकारी गण सहित सभी भक्त जन व सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह,चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह समस्त पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे!

इसी क्रम में कस्बे के चौबे ताला के समीप माँ शारदीय दुर्गा पूजा के चरणों में पूजन अर्चन कर रथ यात्रा का सुभारम्भ जहानाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक आदित्य पांडेय और कमेटी के सदस्यों द्वारा माँ की प्रतिमा का रथ खीच कर किया गया।पूरे कस्बे की गलियों से होते हुए माँ अपने स्थान में विराजी।

देखे फोटो।

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here