सोमराम पॉलीक्लीनिक में ईलाज के दौरान बच्चे की मौत,अस्पताल संचालक पर गलत ईलाज के आरोप,परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर काटा हंगामा

0
97

अमौली,फतेहपुर।जहानाबाद थाना कस्बे में चल रहे एक निजी सोमराम पॉलीक्लीनिक अस्पताल में ईलाज के दौरान 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।मृतक के परिजनों ने बताया कि हसनैन पुत्र शकील निवासी मियां टोला कोड़ा जहानाबाद की तबियत अचानक खराब हुई तभी परिजनों में मृतक के पिता शकील ने सोमवार को सोमराम पॉलीक्लीनिक निजी अस्पताल में ईलाज के लिए ले गए जहां डाक्टरों ने बच्चे की स्थिति देख भर्ती कर उपचार करने लगे डाक्टरों ने गंभीर बीमारी बता कर परिजन से लगभग एक लाख रुपए जमा कराए।बच्चे की स्थिति बिगड़ती देख डॉक्टरों परिजनों से कुछ समय मांग स्थिति सुधारने का भरोसा जताते रहे।तभी अचानक 6 घंटे चले ईलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।मौत की खबर परिजनों को मिलते ही ईलाज और गंभीर बीमारी बताकर लाखों रुपए ऐंठने जैसे आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर हंगामा काटते रहे।मृतक हसनैन दो भाई एक बहन में से हसनैन 8 वर्ष,बहन आलिया 6 वर्ष,छोटा भाई 2 वर्ष के है।मृतक की मां चांदनी और परिजन रोते बिलखते रहे।अस्पताल के बाहर चले घंटों हंगामा के बाद स्वजनों ने नजदीकी थाने में लिखित शिकायत कर अस्पताल संचालक के ऊपर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here